menu-icon
India Daily

ईरान युद्ध में 140 अमेरिकी सैनिक घायल! अब तक सात की मौत, पेंटागन ने दी जानकारी

ईरान के साथ चल रहे युद्ध में 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर की चोटें हल्की हैं. अब तक 7 अमेरिकी सैनिक मारे गए. अमेरिका ने ईरान पर 5,000 से ज्यादा हमले किए, जबकि ईरान में 1,250 से अधिक नागरिकों की मौत हुई है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
ईरान युद्ध में 140 अमेरिकी सैनिक घायल! अब तक सात की मौत, पेंटागन ने दी जानकारी
Courtesy: @FaytuksObs_TM

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध तेजी से भड़क रहा है. पेंटागन ने पहली बार बताया कि ईरानी हमलों से 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं. ईरान ने संयुक्त अमेरिका-इजरायल कार्रवाई के बाद जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए थे, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार अधिकांश घायल सैनिकों की हालत ठीक है, लेकिन संघर्ष का असर बढ़ता जा रहा है. ईरान ने युद्ध जारी रखने की ठान ली है.

अमेरिकी सैनिकों पर असर

पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा कि 140 घायलों में से 108 सैनिक ड्यूटी पर लौट चुके हैं. ज्यादातर चोटें मामूली हैं. हालांकि 8 सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं. अब तक ईरानी हमलों में 7 अमेरिकी सैनिक मारे गए 6 कुवैत में और 1 सऊदी अरब में. यह आंकड़ा युद्ध के शुरुआती दिनों का है.

ईरान पर अमेरिकी हमले तेज

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने 10 मार्च को अमेरिकी हमलों को अब तक का सबसे तीव्र दिन बताया. जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान में 5,000 से ज्यादा लक्ष्यों पर हमला किया है. ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर कलीबाफ ने कहा कि तेहरान किसी भी हाल में युद्धविराम नहीं मांगेगा.

ईरान की कड़ी चेतावनी

ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारिजानी ने राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी दी kf 'आपकी खाली धमकियों से हम नहीं डरते. आपसे बड़े लोग भी ईरान को खत्म नहीं कर सके. सावधान रहें, कहीं आप खुद खत्म न हो जाएं.' ईरान ने दावा किया कि वह मजबूती से मुकाबला कर रहा है.

ईरान में नागरिकों की भारी क्षति

ईरान में 28 फरवरी से अब तक 1,250 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं. अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (HRANA) के अनुसार इसमें 194 बच्चे और 189 ईरानी सैनिक शामिल हैं. युद्ध का दायरा बढ़ता जा रहा है और दोनों पक्षों से कोई पीछे हटने के संकेत नहीं मिल रहे.

सम्बंधित खबर