मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी खूनी जंग को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने और परमाणु बातचीत का रास्ता तय करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं और अब ईरान 48 घंटे के भीतर संघर्षविराम को लेकर सहमति दे सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच 14 बिंदुओं वाला समझौता तैयार है. हालांकि अभी यह फाइनल नहीं हुआ है लेकिन बातचीत पहले से ज्यादा आगे बढ़ चुकी है.
प्रस्ताव के मुताबिक, ईरान परमाणु कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोक सकता है. इसके बदले अमेरिका धीरे-धीरे ईरान पर प्रतिबंध कम करेगा. साथ ही होर्मुज के दोनों तरफ से लगाई गई पाबंदियों में ढील दी जाएगी.
हालांकि सबसे बड़ विवादा परमाणु कार्यक्रम रोकने की अवधि पर है. ईरान इसे 5 साल के लिए रोकने का प्रस्ताव दे चुका है लेकिन अमेरिका चाहता है कि ईरान 20 साल के लिए इसे रोके. माना जा रहा है कि पूरा पेंच इसी मुद्दे पर फंसा है जिसमें बीच का रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है जिसमें 12 से 15 साल की अवधि पर बात चल रही है.