menu-icon
India Daily

'मुझे मरने मत देना...', पिज्जा पार्टी के बाद भाई और मां को मारी गोली फिर खुद की भी ले ली जान

Crime News: न्यूयॉर्क से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. भारतीय मूल के एक बड़े भाई ने पहले अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की. भाई की हत्या करने के बाद उसने अपनी पर गोली चलाई. मां की मौत नहीं हुई. इसके बाद बड़े भाई ने खुद को गोल मारकर मौत के घाट उतार लिया. इस घटना से आसपास के इलाके के में सनसनी फैल गई है.

India Daily Live
'मुझे मरने मत देना...', पिज्जा पार्टी के बाद भाई और मां को मारी गोली फिर खुद की भी ले ली जान
Courtesy: Social Media

Crime News: न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक 33 साल के एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक ने खुद को मौत के हवाले करने से पहले अपने छोटी भाई की जान ली और अपनी मां को घायल कर दिया. शख्स का नाम करमजीत मुल्तानी बताया जा रहा है. उसने अपने 27 साल के छोटे भाई विपनपाल मुल्तानी की गोली मारकर हत्या कर दी और अपनी मां पर भी गोली चलाई. इस घटना के पीछे की असली वजह अभी तक नहीं पता चल पाई है. पिता अपने दोनों बेटों की मौत से दुखी हैं. 

ये पूरी घटना न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल में घटी. शख्स ने भाई को मारने और मां पर गोली चलाने के बाद गोली मारकर खुद की आत्महत्या कर ली. घटना ने परिवार को तोड़कर रख दिया है. 

पहले की पिज्जा पार्टी फिर उतार दिया मौत के घाट

इस घटना के पहले परिवार वालों ने पिज्जा पार्टी की थी. लेकिन पिज्जा पार्टी के बाद करीब रात 10 बजकर 30 मिनट पर करमजीत अपने भाई विपनपाल के रूम में घुसा और बिना कुछ बोले उस पर गोली चला देता है. पिता भुपिंदर मुल्तानी ने सीबीएस न्यूज को ये जानकारी दी.

गोली चलने के आवाज सुनकर पिता भुपिंदर मुल्तानी ने जब देखा कि करमजीत मुल्तानी ने भाई को मार दिया है तो वह घर से बाहर निकलकर आसपड़ोस के लोगों से मदद मांगते हैं. इसके बाद 911 पर कॉल करके पुलिस बुलाई जाती है.

एक पड़ोसी मदद के लिए उनके घर में घुसता है. वह बताता है कि विपनपाल मुल्तानी को गोली लगी थी. उनके शरीर से खून बह रहा था. वह मदद के लिए चिल्ला रहे थे.

पड़ोसी ने बयां की सच्चाई

पड़ोसी ने बताया कि विपनपाल ने मुझसे कहा, प्लीज मुझे मरने मत देना. और यह कहकर कुछ देर बाद वह मेरे ही हाथों पर अपना सिर रखकर मर गया.

पड़ोसी ने बताया, "33 साल के करमजीत शादी सुदा है. उसके तीन बच्चे भी हैं. आर्थिक रूप से भी वह स्टेबल है. उसके अंदर गुस्सा बिल्कुल भी नहीं था. मुझे तो यह भी आइडिया नहीं था कि उसके पास गन थी."

पिता बोले दोनों भाइयों के बीच कोई समस्या नहीं थी

पिता ने बताया कि कोई बड़ी समस्या नहीं थी. हमारे बीच बस एक छोटी सी बात को लेकर असहमति थी. दोनों भाइयों के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं था.

करमजीत के सौतेले भाई जसप्रीत सिंह ने बताया कि करमजीत बहुत ही अच्छे इंसान थे. वह हमेशा मजाक किया करते थे. पता नहीं उनके दिमाग में क्या चल रहा था जिसके चलते उन्होंने इतना बड़ा कमद उठाया.