menu-icon
India Daily

रूस के बाद बंदूकधारियों ने मचाया इस देश में उत्पात, पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना

Gunmen Attack Police Station: रूस अभी आतंकी हमलों से उबरा भी नहीं था कि एक और सोवियत पूर्व देश में हमला हो गया. रविवार को बंदूकधारियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया.

India Daily Live
रूस के बाद बंदूकधारियों ने मचाया इस देश में उत्पात, पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना

Gunmen Attack Police Station: मॉस्को में हुए आतंकी हमलों की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक और देश में बड़ा हमला हो गया. हमलावरों ने इस बार आर्मेनिया को निशाना बनाया है. आर्मेनिया के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि रविवार को तीन हथियारबंद हमलावरों ने राजधानी यारेवन के नोर-नोर्क जिले के पुलिस स्टेशन पर हमले की कोशिश की है. 

जानकारी के मुताबिक, तीन में से दो लोग अपने साथ लेकर जा रहे हथगोले के विस्फोट के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए. तीसरा शख्स अब भी पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद है. 

रूसी समाचार एजेंसी टास ने बताया कि आर्मेनियाई पुलिस बल हमलावर शख्स के साथ बातचीत कर रहे हैं. स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, बंदूकधारी कॉम्बैट ब्रदरहुड संगठन से संबंधित हो सकते हैं. इस संगठन के लगभग 50 सदस्यों को हिरासत में लिया गया था. हालांकि संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर चुकी है. 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शनिवार को कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. कॉन्सर्ट हॉल हमले में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है. शुक्रवार को इस हमले में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है. रूस की टॉप एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी है. रूस की खुफिया एजेंसी हमले के तार यूक्रेन से जोड़ रहे हैं. हालांकि इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने मॉस्को हमले की जिम्मेदारी ली है. 

पुतिन ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि जांच एजेंसियों ने हमले में प्रत्यक्ष तौर पर जुड़े चार लोगों सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि हमलावर यूक्रेन सीमा की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे. पुतिन ने इस हमले को बर्बर आतंकी कृत्य करार दिया है.