menu-icon
India Daily

भारतीयों को नौकरी दे रही है यह कंट्री, पाकिस्तानियों की है नो एंट्री

Job In Greece: ग्रीस के अप्रवासी मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है कि भारत और ग्रीस में कर्मचारियों को लेकर डील लगभग फाइल स्टेज में है.

Shubhank Agnihotri
भारतीयों को नौकरी दे रही है यह कंट्री, पाकिस्तानियों की है नो एंट्री

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान की अर्जी का जवाब नहीं 
  • शांतिप्रिय और जिम्मेदार लोगों की तलाश

Job In Greece:  ग्रीस इन दिनों कर्मचारियों की कमी का सामना कर रहा है. इस कमी को पूरा करने के लिए ग्रीस ने भारत से मदद मांगी है. ग्रीस के अप्रवासी मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है कि भारत और ग्रीस में कर्मचारियों को लेकर डील लगभग फाइल स्टेज में है.

 


पाकिस्तान की अर्जी का जवाब नहीं 

ग्रीस के प्रवासी मंत्री दिमित्रीस कैरिडिस के अनुसार, भारत से  पांच से दस हजार कर्मचारियों को ग्रीस लाया जाएगा. इतनी ही संख्या में जॉर्जिया और मॉल्दोवा से भी लोगों को लाया जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीस की इस योजना में पाक ने भी शामिल होने की सहमति जताई थी. सरकार ने पाकिस्तान की अर्जी को खारिज करते हुए कोई जवाब नहीं दिया. 


अन्य देशों के कामगारों को भी जगह 

ग्रीस के श्रम और सामाजिक बीमा मंत्री एडोनिस जॉर्जियाडिस ने कहा, मुझसे बहुत से लोग पूछते हैं कि कौन से देश हैं जिनके साथ हम कर्मचारियों को ग्रीस लाने की बात कर रहे हैं. वे हैं जॉर्जिया, भारत और मॉल्दोवा.  इसके बाद फिलीपीन, वियतनाम और आर्मेनिया भी इसमें शामिल हैं. पाकिस्तान इस सूची में शामिल नहीं है.


शांतिप्रिय और जिम्मेदार लोगों की तलाश

प्रवासी मंत्री कैरिडीस ने कहा कि ग्रीस के एग्रीकल्चर सेक्टर में कामगारों की बड़ी संख्या में कमी है. हम ऐसे लोगों को लाना चाहते हैं जो शांति और जिम्मेदारी के साथ अपना काम करें. वे वीजा समाप्ति के बाद ग्रीस से वापस लौट जाएं.