अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का दौर जारी है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने अनोखे बयान से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खिंचा है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के ठिकाने के बारे में पता है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि 'वह बुरी तरह घायल' हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खिंचा हो. हालांकि उनके इस दावे में अगर थोड़ी भी सच्चाई है, तो युद्ध में ईरान के लिए यह माइनस प्वाइंट साबित हो सकता है.
डोनाल्ड ट्रंप ने 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें पता है कि मोजतबा खामेनेई कहां हैं और उनकी शारीरिक हालत कैसी है. हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया. हालांकि जब मीडिया ने उसे पूछा किक्या खामेनेई ईरान में ही है? तब राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बारे में कोई भी जवाब देने से मना कर दिया.
ईरान और अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद से मोजतबा खामेनेई के ठिकाने के बारे में किसी को कुछ नहीं पता है. जंग के दौरान अमेरिका ने कई बार यह भी दावा किया कि उनकी मौत हो गई हालांकि, अब राष्ट्रपति ट्रंप अपने बयान बदल रहे हैं. हालांकि अब राष्ट्रपति ट्रंप ने नया दावा किया कि ईरानी नेता बहुत गंभीर रूप से घायल हैं.
.@POTUS on Mojtaba Khamenei: "I don't want to say whether or not I know where he is, but there's a good probability that I do... He's very seriously injured." pic.twitter.com/BgzgTk4AVy
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) June 7, 2026
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी की तारीफ करते हुए कहा कि वे इस हाल में होने के बाद भी सार्वजनिक बयान जारी कर रहे हैं और ईरान के बड़े फैसले ले रहे हैं जो एक तरह की बहादुरी है. ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को कम उम्र लेकिन ज्यादा समझदार सुप्रीम लीडर बताया.
ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई की तुलना उनके पिता से करते हुए कहा कि वह अपने पिता की तुलना में ज्यादा व्यावहारिक हैं. बता दें कि जिस दिन इस जंग की शुरुआत हुई, उसी दिन इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य नेताओं की मौत हो गई थी. जिसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर के रूप में मोजतबा खामेनेई को चुना गया था.