menu-icon
India Daily

दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के साथ आया भूकंप, 1 की मौत-4 घायल; सुनामी की चेतावनी जारी

सोमवार सुबह दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ इलाके में 7.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया. US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इस भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Shilpa Shrivastava
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के साथ आया भूकंप, 1 की मौत-4 घायल; सुनामी की चेतावनी जारी
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: सोमवार सुबह दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ इलाके में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया. US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इस दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गई. इस दौरान 4 अन्य लोग घायल हो गए. इसके साथ ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. बता दें कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:37 बजे आया. 

बता दें कि इस भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के पास समुद्र के नीचे 35 किलोमीटर की गहराई में था. यह बुरियास से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में 24.7 किलोमीटर दूर था. भूकंप आते ही पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर (PTWC) ने तुरंत अलर्ट जारी किया. PTWC ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले तीन घंटों के अंदर फिलीपींस, इंडोनेशिया, पलाऊ, ताइवान और पापुआ न्यू गिनी के तटों पर सुनामी आ सकती है.

जापान ने भी जारी की सुनामी की चेतावनी:

फिलीपींस के अलावा जापान ने भी अपने प्रशांत तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की. अधिकारियों के अनुसार, देश के कुछ इलाकों में एक मीटर तक ऊंची लहरें आ सकती हैं. वहीं, फिलीपींस में अधिकारियों का कहना है कि वो स्थिति पर जांच रहे हैं. साथ ही प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं. साथ ही मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना है. पुलिस ने बताया कि जोरदार झटकों के कारण कई इमारतें ढह गईं.

जनरल सैंटोस सिटी पुलिस के मास्टर सार्जेंट रॉबर्ट डैगन ने कहा, "कई इमारतें प्रभावित हुई हैं. मैं अभी उन सभी की गिनती नहीं कर सकता क्योंकि हम बचाव कार्य में व्यस्त हैं. कई इमारतें और कुछ घर ढह गए हैं."

रिंग ऑफ फायर पर स्थित है फिलीपींस:

बता दें कि फिलीपींस प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है. यह प्रशांत महासागर के चारों ओर भूकंपीय फॉल्ट का एक बड़ा क्षेत्र है, जो अक्सर आने वाले भूकंपों और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिए जाना जाता है. इसी वजह से, यह देश दुनिया में आपदाओं के लिहाज से सबसे संवेदनशील जगहों में से एक है.