अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने ऊपर हुए हमले के बाद पहला भाषण दिया. रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में बोतले हुए ट्रंप हमले की जिक्र किया. उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपति पद के नॉमिनेशन को स्वीकार किया. ट्रम्प ने कहा कि मैं दोबारा कभी उस बारे में बात नहीं कर पाऊंगा. मैं आज आप लोगों के बीच हूं क्योंकि उस दिन भगवान मेरे साथ थे. मेरे हाथ खून से सन गया था
ट्रंप ने कहा कि गोलीबारी के बीच मुझे ताकत मिला, क्योंकि मेरे समर्थक वहां से नहीं भाग, सभी मेरे लिए वहां खड़ा था. सीक्रेट सर्विस की टीम ने भी बेहतरीन काम किया. 78 वर्षीय रिपब्लिकन नेता ने कहा कि उनके समर्थकों ने पेंसिल्वेनिया में गोलीबारी की घटना के पीड़ितों के लिए 6.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए. ट्रम्प ने 50 वर्षीय फायर फाइटर और दो बच्चों के पिता कोरी कॉम्पेरेटोरे के लिए भी मौन रखा, जिनकी पेंसिल्वेनिया रैली में गोलीबारी में मृत्यु हो गई थी.
ट्रंप ने कहा कि मैं पूरे अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की रेस में हूं, आधे अमेरिका का नहीं, क्योंकि आधे अमेरिका को जीतने में कोई जीत नहीं है." पूर्व राष्ट्रपति ने सीक्रेट सर्विस एजेंट्स का भी शुक्रिया अदा किया, जो तुरंत स्टेज पर आ गए थे. उन्होंने एजेंट्स को बेहतरीन लोग बताया, जिन्होंने बड़ा रिस्क लेते हुए उनकी जान बचाई. ट्रंप ने कहा कि आज रात, विश्वास और भक्ति के साथ मैं गर्व से संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए आपका नामांकन स्वीकार करता हूं.
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मैं आज आपके सामने उम्मीद और आशा से साथ खड़ा हूं. आज से 4 महीने बाद हम बड़ी जीत हासिल करने जा रहे है. आने वाले 4 साल हमारे देश के इतिहास के सबसे महान साल होने वाले हैं. हम साथ मिलकर आने वाले सालों में सभी नस्लों और धर्मों के लोगों के लिए सुरक्षा और आजादी सुनिश्चित करने जा रहे हैं. हमारे समाज के बीच जो खाई बन गई है, उसे भरना होगा और जल्दी भरना होगा. मैं आधे नहीं बल्कि पूरे अमेरिका के लिए राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहा हूं. क्योंकि आधे लोगों का राष्ट्रपति बनने में कोई जीत नहीं है. आज मैं पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ राष्ट्रपति पद के लिए नॉमिनेशन स्वीकार करता हूं.
अवैध प्रवासियों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये सिर्फ साउथ अमेरिका में नहीं चारों तरफ से आ रहे हैं. अमेरिका में घुसपैठ कर रहे हैं. वे जेल, मेंटल एसाइलम से आ रहे हैं. वे हमें खा रहा हैं. हमारा क्राइम रेट तेजी से बढ़ रहा है. वे अपने देशों से अपराधियों को हमारे देश में भेज रहे हैं. वे देश की नौकरियां हड़प रहे हैं.