ब्रिटेन का शहर लीड्स, दंगे का शिकार हो गया है. गुरुवार रात को वहां भीषण हिंसा भड़की है, जिसकी वजह से लोगों ने एक बस में आग लगा दी. लोगों ने शहर के प्रमुख इलाके में जमकर हंगामा काटा और बसों को आग लगा दी. स्थानीय लोगों की भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों पर भी हमला कर दिया. सोशल मीडिया पर इस हिंसक झड़प की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
दंगाइयों में महिलाएं और बच्चे भी नजर आ रहे हैं. दंगों की वजह भी हैरान करने वाली है. एक स्थानीय बच्चों की देखभाल करने वाली संस्था ने बच्चों को उनके माता-पिता से अलग कर दिया, जिसके बाद लोग भड़क गए. लोगों का कहना है कि यह फैसला, बेहद गलत है, प्रशासन का हक, इसमें नहीं होना चाहिए.
वेस्ट यार्कशायर पुलिस ने कहा है कि लीड्स के हेयरहिल्स इलाके की लग्जर स्ट्रीट पर पहले कुछ लोग जुटे, जिसके बाद भीड़ जमा हो गई. 5 बजे से शुरू हुआ ये दंगा रातभर चला. इस केस में अभी तक कोई घायल नहीं हुआ है.
सोशल मीडिया पर लोग बेहद नाराज रहे हैं. लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं. पुलिस वैन को पलट रहे हैं. नाराज लोगों ने कारों की खिड़कियां भी तोड़ दी हैं. कुछ लोग बसों को आग लगा रहे हैं, कुछ कूड़ा फेंक रहे हैं, कई लोग रोड ब्लॉक कर रहे हैं.
BREAKING - Unrest breaks out in Leeds with hundreds on streets, people recorded putting fire on bus
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) July 18, 2024
pic.twitter.com/WzMGLiL1OG
स्थानीय लोग बेहद गुस्से में हैं. कोई कूड़ा फेंक रहा है, कोई नारेबाजी कर रहा है. प्रशासन का कहना है कि इस इलाके में गैरजरूरी होने पर न निकलें. ब्रिटिश गृहमंत्री यवेट कूपर की अपील है कि लीड्स में इस हिंसा पर वे हैरान हैं. उनकी नजर इन हालातों पर है.
BREAKING: ROMANIAN COMMUNITY VS THE POLICE MAJOR RIOTS IN HAREHILLS, LEEDS
— Sulaiman Ahmed (@ShaykhSulaiman) July 18, 2024
Social services removed 5 children from parents after a 7 month old baby was taken to hospital with a head injury.
They attacked the Police and are setting things on fire.#Harehills, #Leeds #UK #Riots pic.twitter.com/pYp12oMdWL
लोग पुलिस वैन पर हमला कर रहे हैं, लोगों को जो भी मिल रहा है, उसे पुलिस पर फेंक रहे हैं. कुछ पुलिस गाड़ियां पलटी नजर आ रही हैं. दंगाइयों ने सार्वजनिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है.
NOW - Police run away from migrant mob amid violent unrest in Leeds, England.pic.twitter.com/BdQbmeMZjv
— Disclose.tv (@disclosetv) July 18, 2024
बच्चों की देखभाल करने वाली एक चाइल्ड केयर एजेंसी, बच्चों को माता-पिता से छीनकर केयर होम में रख रही है. वजह ये है कि यहां प्रशासन को लगता है कि जिन बच्चों की सही परवरिश नहीं मिल पाई है, ऐसे बच्चों को चाइल्ड केयर होम में स्थानीय प्रशासन भेज देता है. लीड्स के लोग इसी बात से नाराज हैं.