menu-icon
India Daily

'ईरान के साथ युद्ध का प्लान इनका था...', डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि कहां से आया तेहरान पर हमले का आइडिया!

मिडिल ईस्ट में तीन हफ्तों तक तनाव होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस युद्ध के पीछे रक्षा सचिव पीट हेगसेथ का हाथ बताया.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'ईरान के साथ युद्ध का प्लान इनका था...', डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि कहां से आया तेहरान पर हमले का आइडिया!
Courtesy: X (@_GlobeObserver)

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गया. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब इस युद्ध की शुरूआत की थी तब उन्होंने दावा किया था कि ईरान तीन से चार दिनों बाद घुटने टेक देगा. हालांकि अब जब ईरान इस युद्ध में टिका हुआ है तब उन्होंने इस युद्ध के पीछे किसी और का हाथ बता दिया. 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शुरू करने की वजह पर एक नई व्याख्या दी. उन्होंने टेनेसी राज्य के मेम्फिस में सोमवार को हुई एक गोलमेज बैठक के दौरान रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे ही पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सैन्य कार्रवाई की बात उठाई. 

ईरान हमले के पीछे किसका हाथ?

ट्रंप ने बैठक में अपने बगल में बैठे हेगसेथ से कहा कि पीट, मुझे लगता है कि आप ही पहले थे जिन्होंने आवाज उठाई. उन्होंने इस पूरे युद्ध की जवाबदेही उनपर डालते हुए कहा कि आपने ही कहा था कि चलो यह करते हैं, क्योंकि उन्हें परमाणु हथियार नहीं रखने देना चाहिए.

ट्रंप के इस बयान ने युद्ध की शुरुआत को लेकर प्रशासन के अंदर चल रही बहस को और साफ कर दिया. हालांकि प्रशासन की ओर से इस युद्ध के कारण को लेकर अलग-अलग बयान दिए जाते हैं. अमेरिकी प्रशासन की ओर से कभी यह कहा गया कि इजरायल के कारण अमेरिका को इसमें शामिल होना पड़ा. इतना ही नहीं कभी यह भी दावा किया जाता है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कगार पर था.

ट्रंप ने बताया कैसे क्या हुआ?

ट्रंप ने अपने इस नए दावे को नाटकीय तरीके से बताते हुए कहा कि मैंने पीट को फोन किया, जनरल केन को फोन किया. अपने कई अच्छे लोगों से बात की थी कि मध्य पूर्व में समस्या है या तो हम रुक जाते हैं या वहां जाकर बड़ी समस्या खत्म कर देते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी की ईरान बैक फायर कर सकता हैं. लेकिन अचानक उसने कई देशों पर हमला बोल दिया.

हेगसेथ ने मीडिया से अपील की है कि इस अभियान की ज्यादा सकारात्मक कवरेज हो. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन कोई निश्चित समयसीमा नहीं बता सकते. ट्रंप ने कहा कि जेडी वेंस भी इस युद्ध को लेकर पूरी तरह तैयार नहीं थे. इस तनाव के कारण नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के पूर्व प्रमुख जो केंट ने इस्तीफा दे दिया. वे इस युद्ध के कारण पद छोड़ने वाले पहले वरिष्ठ अधिकारी बने हैं. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है. अगर सबुकछ ठीक रहा तो, हम समझौता कर लेंगे.