menu-icon
India Daily

कैप्टन स्मित मच्छार की मुरीद हुई दुनिया, ग्लोबल लीडर्स ने की जमकर तारीफ

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में सवार 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की आज दुनियाभर में तारीफ हो रही है.

Shilpa Shrivastava
कैप्टन स्मित मच्छार की मुरीद हुई दुनिया, ग्लोबल लीडर्स ने की जमकर तारीफ
Courtesy: X

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में सवार 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की आज दुनियाभर में तारीफ हो रही है. फ्लाइट के दौरान कॉकपिट में हुई हिंसक झड़प के बीच उन्होंने स्थिति संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बता दें कि स्मित एक भारतीय नागरिक हैं. इससे पहले भारत की एयरलाइन SpiceJet में काम कर चुके हैं.

मच्छार ने जून 2011 में SpiceJet से अपने एविएशन करियर की शुरुआत की थी. वहां उन्होंने सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन जैसी जिम्मेदारियां संभालीं. इसके बाद जून 2022 में उन्होंने स्पाइसेजट को अलविदा कह दिया और फ्लाईदुबर् में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर शामिल हुए.

Boeing 737 के साथ रहा लंबा एक्सपीरियंस:

कैप्टन मच्छार को Boeing 737 फ्लाइट्स के साथ 13 से ज्यादा साल का कमर्शियल एक्सपीरियंस है. उनकी प्रोफाइल में करीब 9,750 फ्लाइट आवर्स दर्ज हैं. उन्होंने लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर दूसरे पायलटों को ट्रेनिंग देने का काम भी किया है.

ग्लोबल लीडर्स कर रहे तारीफ:

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैं भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी बहादुरी के लिए सलाम करता हूं. चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की. उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इजराइली नागरिक और अन्य देशों के लोग शामिल थे. मैं कैप्टन मच्छार के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं. वह एक सच्चे हीरो हैं.” यहां देखें पोस्ट-

डोनाल्ड ट्रंप ने भी की तारीफ:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ करते हुए कहा कि वो हीरो हैं. उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई और वो भी तब जब उनके को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला किया. ट्रंप ने कहा कि हमलावर आतंकवादी या शायद कोई सिरफिरा हो सकता है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि को-पायलट शायद आतंकवादी था या कोई सिरफिरा, और उसने पायलट पर चाकू से हमला किया. पायलट की हालत बहुत खराब थी. लेकिन फिर भी पायलट ने दरवाजा खोलकर हीरो जैसा काम किया.