America and China Relation: दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका पूरे विश्व में अपनी धाक जमाने के लिए समय-समय पर अपनी गूंज से तहलका मचाता रहता है. लेकिन चीन ने अपनी लहसुन से अमेरिका में तहलका मचा रखा है. वैसे दोनों देशों के बीच तकरार आज सदियों से चलती आ रही है, जिसके चलते दोनों देश एक दूसरे की कंपनियों पाबंदियां लगाते रहते हैं. इस कड़ी अमेरिका के एक सीनेटर ने चीन से आयात होने वाले लहसुन को राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा बता दिया. सीनेटर रिक स्कॉट ने सरकार से चीन से आयात होने वाले लहसुन से राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव की जांच कराने की अपील की है. इसके लिए रिक स्कॉट ने बकायदा अमेरिकी कॉमर्स मिनिस्टर को एक चिट्ठी भी लिखी है.
कॉमर्स मिनिस्टर को लिखी चिट्ठी में सिनेटर रिक स्कॉट कहा है कि चीन से आयात होने वाला लहसुन अमेरिकी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. क्योंकि चीन में लहसुन उत्पादित होने वाली प्रक्रिया साफ सुथरी नहीं होती.
आपको बताते चले चीन दुनिया का सबसे बड़ा लहसुन उत्पादक और निर्यातक है. चीन की लहसुन का सबसे बड़ा उपभोक्ता अमेरिका ही है. अमेरिका का आरोप है कि चीन लहसुन की लागत से कम कीमत पर उसे बेच रहा है. अमेरिकी बाजार में डंप कर रहा है.
1990 के दशक से अमेरिका ने चीन पर कठोर व्यापारिक प्रतिबंध लगा रखे हैं. उसी दौर से चीन से आयात होने वाली वस्तु पर भारी टैक्स चुकाना पड़ता है.
आयात होने वाली लहसुन को लेकर सिनेटर रिक स्कॉट ने कहा है कि चीनी लहसुन लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. इसलिए इसकी जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि चीन से आने वाली हर एक प्रकार की लहसुन की गहराई से जांच कराई जाने की आवश्यकता है.
सिनेरटर रिक स्कॉट ने चीन में लहसुन उत्पादन की प्रक्रिया का एक वीडियो साझा कर बताया कि कैसे चीन लहसुन का उत्पादन सीवेज में करता है. सीवेज में उगाई जाने वाली लहसुन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. अपनी बात रखते हुए रिक स्कॉट ने डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स से सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.