नई दिल्ली: जेफ्री एपस्टीन के साथ विश्व की बड़े नेताओं का नाम जुड़ा हुआ है. उन नामों में एक नाम ब्रिटेन के वरिष्ठ नेता पीटर मैंडेलसन का भी है. एपस्टीन के साथ उनके संबंधों को लेकर नए सवाल उठने शुरू ही हुए थे, इसी बीच उन्होंने हाउस ऑफ लॉर्ड्स यानी ब्रिटेन संसद का सदन से इस्तीफा देने की घोषणाकी है.
हाउस ऑफ लॉर्ड्स के स्पीकर माइकल फोर्सिथ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि वह बुधवार को उच्च सदन से सेवानृवित हो जाएंगे. हालांकि कहा जा रहा था कि ब्रिटिश सरकार मैंडेलसन की सदस्यात खत्म करने की तैयारी में है. साथ ही उनसे 'लॉर्ड मैंडेलसन' टाइटल को भी छीनने के लिए कानूनी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी. हालांकि ऐसा होने से पहले उन्होंने खुद पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया.
ब्रिटिश सरकार की ओर से इस मामले की जानकारी देते हुए कहा गया कि एपस्टीन से जुड़े कई सबूत पुलिस को सौंपी जा चुकी है. वहीं मैंडेलसन पर आरोप है कि उन्होंने कई संवेदनशील जानकारी जफ्री एपस्टीन को दी थी. प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बताया कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज साझा किए गए हैं. जिसमें कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई की अभी और भी कई राज खुल सकते हैं. 30 लाख से अधिक पन्नों के सबूत में मैंडेलसन और एपस्टीन के संपर्क विवरण दिया गया है.
मैंडेलसन को लेबर पार्टी के सरकार के दौरान कई वरिष्ठ पदों की जिम्मेदारी दी गई थी. हालांकि स्टार्मर ने पिछले साल उन्हें अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत पद से हटाया था. अमेरिका द्वारा साझा किए गए एपस्टीन फाइल्स में मैंडेलसन के नाम कई बार आए हैं. इसके एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें वह केवल अंडरवियर और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. वहीं उनके पास खड़ी महिला बाथरोब पहनी नजर आ रही हैं. इसके अलावा उनके खाते से जुड़ा एक बड़ा खुलासा भी हुआ है.
जिसमें एपस्टीन ने मैंडेलसन और उनके साथी के खाते में 75,000 डॉलर के तीन भुगतान किए हैं. कहा जा रहा है मैंडेलसन ने इसके बदले ब्रिटिश सरकार के कई दस्वेजों को जेफ्री के साथ साझा किए थे. हालांकि मैंडेलसन ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. जैसे-जैसे इस मामले में खुलासे हो रहे हैं, वैसे-वैसे मैंडेलसन की चिंता बढ़ती जा रही है.