SBI Sarvottam FD: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में नॉन-कॉलेबल एफडी जमा सीमा को 15 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ कर दिया है. बैंक ने नॉन-कॉलेबल एफडी पर अधिकतम ब्याज दरों को पेश किया है क्योंकि यहां आपका पैसा एक निश्चित अवधि तक लॉक रहता है.बता दें कि ऐसी योजनाओं के तहत समय से पहले भुगतान की अनुमति नहीं है.
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इस समय सर्वोत्तम नामक नॉन-कॉलेबल एफडी (SBI Sarvottam FD) स्कीम पर सबसे अधिक ब्याज देता है. आइए जानते हैं इसकी न्यूनतम भुगतान राशि क्या है?
SBI Sarvottam FD पर निवेश की न्यूनतम राशि
. एसबीआई सर्वोत्तम एफडी में निवेश की न्यूनतम राशि 1 करोड़ रुपए है, हालांकि पहले निवेश की यह न्यूनतम राशि 15 लाख रुपए थी.
. एसबीआई ने 26 अक्टूबर को एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा ता कि इन निर्देशों के अनुसार, बैंकों में समय से पहले निकासी के विकल्प के बिना घरेलू सावधि जमा की पेशकश करने की अनुमति दी गई है.
. 15 लाख और उससे कम पर समय से पहले निकासी की सुविधा होगी.
क्या फैसला लिया गया
. आरबीआई ने फैसला किया है कि नॉन-कॉलेबल एफडी के लिए न्यूनतम राशि को 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ किया जा सकता है.
. इसका मतलब है कि 1 करोड़ और उससे कम राशि के लिए व्यक्तियों से स्वीकार की जाने वाली सभी घरेलू सावधि जमा में समय से पहले निकासी की सुविधा होगी.
. ये निर्देश नॉन रेजिडेंशियल (एक्सटर्नल) रुपया (NRE) जमा/NRO Deposit के लिए भी लागू होंगे.
क्या होंगी ब्याज दरें
बैंक दो साल की अवधि के लिए एसबीआई सर्वोत्तम एफडी पर 7.4 प्रतिशत की ब्याज देता है.
. वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा. वरिष्ठ नागरिकों को दो साल में परिपक्व होने वाले डिपॉजिट पर 7.9 फीसदी और एक साल के लिए 7.6 फीसदी ब्याज मिलेगा.