Indian Motorcycle of the Year Award के लिए दावेदारों की लिस्ट जारी  


Gyanendra Tiwari
10 Dec 2023

बाइक्स

    हर साल भारत में कई बाइक्स लॉन्च की जाती हैं. इस साल भी कई कंपनियों ने अपनी 2 व्हीलर मार्केट में उतारी हैं.

Indian Motorcycle of the Year Award

    हर साल देश की सबसे अच्छी और धांसू बाइक को Indian Motorcycle of the Year Award के नाम से नवाजा जाता है.

मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर

    देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल पत्रिकाओं के वरिष्ठ पत्रकार जज के रूप में देश में लॉन्च हुई बाइक्स में से सबसे किफायती और अच्छी बाइक को बेस्ट मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर के लिए चुनते हैं.

IMOTY 2024

    इस बार IMOTY 2024 के फाइनल राउंड के लिए कुल 7 दावेदारों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है. इन्हीं 7 दावेदारों में से कोई एक IMOTY 2024 का खिताब अपने नाम करेगी. इस अवार्ड की शुरुआत 2007 में की गई थी.

7 बाइक्स

    आइए जानते हैं कि किन 7 बाइक्स को पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

हीरो करिजमा XMR

    इस साल अगस्त में हीरो ने अपनी करिजमा XMR लॉन्च की थी. इसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये है. 210 सीसी की यह बाइक अवार्ड जीतने की प्रमुख दावेदार मानी जा रही है.

TVS अपाचे RTR 310

    टीवीएस मोटर ने इस साल अपाचे RTR 310 लॉन्च की थी. इसकी कीमत 2 लाख 43 रुपये है.

KTM ड्यूक 390

    इस साल केटीएम मोटरसाइकिल ने  भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड KTM ड्यूक 390 बाइक पेश की थी. इसकी कीमत 3 लाख 11 हजार रुपये है.

हार्ले-डेविडसन X440

    हार्ले-डेविडसन ने इस साल अगस्त में X440 पेश की थी. इसकी कीमत 2 लाख 29 हजार है.

ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X

    ट्रायम्फ ने इस साल अपनी ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X मार्केट में उतारी थी. इसकी कीमत 2 लाख 63 हजार रुपये है.

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452

    रॉयल गाड़ियां बनाने के लिए मशहूर रॉयल एनफील्ड ने बीते 24 नवंबर को रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 लॉन्च की थी. इसकी कीमत 2 लाख 69 हजार है

रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650

    रॉयल एनफील्ड ने अपनी सुपर मीटियोर 650 क्रूजर बाइक इसी साल बाजार में उतारी थी. ये बाइक भी अवार्ड जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. इसकी कीमत 2 लाख 40 हजार है. 

More Stories