menu-icon
India Daily

एपस्टीन फाइल्स में अमेरिकी अभिनेता एडम सैंडलर का नाम भी शामिल? नए ईमेल से बाहर आय सच

एडम सैंडलर के एपस्टीन फाइल्स में होने के दावों की जांच में कोई सीधा सबूत नहीं मिला है. हालिया दस्तावेजों में केसी वासरमैन और घिस्लेन मैक्सवेल के बीच 2003 के फ्लर्टी ईमेल सामने आए हैं. वासरमैन ने एपस्टीन से कोई निजी या कारोबारी रिश्ता न होने की बात कही और माफी मांगी.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
एपस्टीन फाइल्स में अमेरिकी अभिनेता एडम सैंडलर का नाम भी शामिल? नए ईमेल से बाहर आय सच
Courtesy: social media

नई दिल्ली: जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए सरकारी दस्तावेज जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर अमेरिकी अभिनेता एडम सैंडलर का नाम फिर चर्चा में आ गया है. कई लोग दावा कर रहे हैं कि अभिनेता भी एपस्टीन फाइल्स में हैं, लेकिन तथ्य जांच में ऐसा कोई सीधा उल्लेख नहीं मिलता.

असल में नए ईमेल केसी वासरमैन और घिस्लेन मैक्सवेल के बीच के हैं. वासरमैन एक बड़े स्पोर्ट्स और टैलेंट एजेंसी के संस्थापक हैं, जो एडम सैंडलर और ब्रैड पिट जैसे सितारों का प्रतिनिधित्व करते हैं. इन ईमेल्स से एपस्टीन के पुराने सामाजिक दायरे पर फिर से रोशनी पड़ी है. वहीं वासरमैन ने इन बातों पर खेद जताया है.

वासरमैन-मैक्सवेल के पुराने ईमेल

2003 के ईमेल में वासरमैन और मैक्सवेल के बीच फ्लर्ट भरी बातचीत दिखती है. एक संदेश में वासरमैन ने लिखा कि वे मैक्सवेल को अक्सर याद करते हैं और टाइट लेदर आउटफिट में देखने के लिए क्या करना पड़ेगा. मैक्सवेल ने बीच पर नग्न तैरने जैसी बात की. ये संदेश मैक्सवेल के अपराध उजागर होने से कई साल पहले के हैं. वासरमैन ने कहा कि उन्हें अब इनकी बहुत शर्मिंदगी है.

एपस्टीन से जुड़ाव पर सफाई

वासरमैन ने स्पष्ट किया कि उनका जेफरी एपस्टीन से कभी निजी या व्यापारिक संबंध नहीं रहा. उन्होंने बताया कि 2002 में क्लिंटन फाउंडेशन के साथ मानवीय यात्रा में एपस्टीन के प्लेन से गए थे. उन्होंने कहा कि दोनों से किसी भी तरह के जुड़ाव के लिए वे बहुत दुखी हैं. मैक्सवेल को 2021 में नाबालिगों के यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा हुई है. 

एडम सैंडलर का नाम क्यों आया

एडम सैंडलर का नाम इसलिए चर्चा में आया क्योंकि वासरमैन उनकी एजेंसी के जरिए प्रतिनिधित्व करते हैं. लेकिन नए दस्तावेजों में सैंडलर का कोई उल्लेख या ईमेल नहीं है. सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे गलत साबित हो रहे हैं. ये फाइलें एपस्टीन के व्यापक नेटवर्क को दिखाती हैं, लेकिन सैंडलर से कोई सीधा लिंक नहीं मिला है.

ओलंपिक और व्यक्तिगत जीवन

केसी वासरमैन 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के आयोजन समिति के प्रमुख हैं. उन्होंने पिछले साल अपनी पत्नी लॉरा जिफ्रिन से 20 साल बाद तलाक लिया था. नए दस्तावेजों से उनके पुराने संपर्कों पर सवाल उठे हैं, लेकिन उन्होंने माफी मांगकर स्थिति स्पष्ट की है. एपस्टीन 2019 में जेल में आत्महत्या कर चुका हैं.