menu-icon
India Daily

श्रीलंका की जेल में खूनी बवाल: गैंगवार में 4 गार्ड समेत 23 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की मुख्य जेल में दो कैदी गैंगों की हिंसक झड़प में 23 लोगों की मौत हुई और 100 से अधिक घायल हुए.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
श्रीलंका की जेल में खूनी बवाल: गैंगवार में 4 गार्ड समेत 23 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
Courtesy: x

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की मुख्य जेल में हुई भीषण हिंसा में 4 जेल गार्ड और 19 कैदियों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए. यह पिछले छह वर्षों में देश का सबसे घातक जेल दंगा माना जा रहा है. पुलिस के अनुसार, जेल में ड्रग्स के कारोबार से जुड़े दो कैदी गैंगों के बीच रातभर चली झड़प ने हिंसक रूप ले लिया.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

नेगोम्बो सरकारी अस्पताल की निदेशक पुष्पा गामलाथ ने बताया कि अस्पताल में 23 शव लाए गए हैं. वहीं 100 से अधिक घायल कैदियों और सुरक्षाकर्मियों का इलाज चल रहा है. कई लोगों को गोली लगी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

ड्रग तस्करी के नेटवर्क की होगी जांच

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हिंसा जेल के भीतर कथित ड्रग तस्करी का समर्थन करने वाले और उसका विरोध करने वाले दो समूहों के बीच टकराव से शुरू हुई. अब अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या किसी संगठित आपराधिक नेटवर्क ने इस हिंसा को भड़काने में भूमिका निभाई. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और दंगा नियंत्रण इकाइयों को तैनात किया गया. एहतियात के तौर पर तीन कैदियों को दूसरी जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है.