अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. मौत के चार महीने बाद अब तेहरान में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई. हालांकि इस दौरान ईरान के लोगों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला.
अमेरिका और ईरान के बीच अभी बातचीत जारी है, हालांकि इसी बीच ईरानी विदेश मंत्री ने एक बार फिर से अमेरिका को चेतावनी दे दी है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने धमकी देते हुए कहा कि अगर इजरायल आक्रामकता नहीं रोकता है तो ईरान भी करारा सबक सिखाएगा. इस मुद्दे को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.