अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों द्वारा दिए जाने वाले चंदे की चोरी को लेकर पक्ष-विपक्ष में घमासान जारी है. एसआईटी की जांच में मंदिर कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है. अब तक 79.85 लाख रुपए की चोरी का खुलासा हुआ है. हालांकि दावा किया जा रहा है कि यह गबन करोड़ों रुपए का है. वहीं प्रशासन ने लाखों-करोड़ों भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने के साथ-साथ उनके अवैध निर्माणों को ढहाने की तैयारी कर ली है. साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह एक बड़ा मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है. हालांकि, इससे पहले कि विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बनाए सीएम योगी ने विरोधियों को परास्त करने के लिए आरोपियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है. वीडियो में देखें राम मंदिर चंदा विवाद पर हमारी पूरी रिपोर्ट....