अरबपति एलन मस्क की अलग हो चुकी ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने स्पेसएक्स प्रमुख के खिलाफ एक नया हमला किया है. जिन्होंने आरोप लगाया था कि विवियन को 'वोक माइंड वायरस' ने मार दिया. जेना विल्सन कहा कि 53 वर्षीय एलन उनके बारे में झूठ बोलना बंद नहीं करें और वह अपनी भ्रामक काल्पनिक दुनिया में रहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि वह एक कट्टरपंथी हैं, जिन पर कई मौकों पर भेदभाव के लिए मुकदमा चलाया गया है और वह अक्सर अपने रिश्तों में धोखा देते हैं.
जेना विल्सन की प्रतिक्रिया मस्क द्वारा अपने बच्चों की पुरानी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने के बाद आया है. मस्क ने एक पोस्ट के जवाब में लिखा कि सभी 5 लड़के बहुत खुश हैं. इस पोस्ट के जवाब में विवियन ने मेटा के थ्रेड्स पर लिखा, देखिए, मुझे नहीं पता कि आप वास्तव में इस पर विश्वास करते हैं या आप अपनी खुद की भ्रमपूर्ण काल्पनिक दुनिया में रहते हैं और सच कहूं तो, मुझे परवाह नहीं है. मुझे ऐसा लगता है कि आप अपनी ब्रांड छवि को 'देखभाल करने वाले पिता' के रूप में फिर से बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे मैं चुनौती दिए बिना नहीं छोड़ूंगी. अगर मैं ईमानदारी से कहूं, तो यह बिल्कुल दयनीय है. आप सोशल मीडिया पर मेरे बारे में झूठ बोलना बंद नहीं करेंगे.
जेना विल्सन ने मस्क पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप मेरे बारे में झूठ बोलने जा रहे हैं, तो आप अपनी मूर्खता में इतना घिनौना तरीका क्यों चुनेंगे. यह बेवकूफी से परे है, यह हताश करने वाला है. यह तथ्य कि किसी ने भी पांच सेकंड के लिए भी इस पर विश्वास किया, मेरी समझ से परे है.
दरअसल, एलन मस्क के बेटे जेवियर ने साल 2022 में 18 साल की उम्र पार करने के बाद अपना जेंडर बदलवाया था. इसके बाद जेवियर ने अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन करवाया था. विवियन ने मस्क को निर्दयी और क्रूर बताया है. दरअसल, कुछ दिन पहले मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जेंडर बदलवाने की सर्जरी ने उनसे उनके बेटे को अलग कर दिया था.
विवियन ने कहा कि मस्क ने कहा था कि मैं एक लड़की नहीं हूं. मैं उनके लिए मर चुकी हूं. यह कहकर उन्होंने हद पार कर दी. अगर वे लाखों लोगों के सामने झूठ बोलेंगे तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी. मैं बचपन से ही एक लड़की जैसा महसूस करती थीं. इस पर मस्क ने उन्हें कई बार प्रताड़ित भी किया था. मस्क उसे बार-बार लड़कों की तरह रहने का दबाव डालते थे.