menu-icon
India Daily

'पीरियड्स वाले ब्लड के बाद Potty वाला फेसपैक...' वायरल होने वाला गंध, किधर जा रही है दुनिया?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. जहां एक महिला ब्यूटी टिप्स दे रही हैं जिसे देख कर किसी को उल्टी आ जाएगा.दरअसल ये महिला अपने चेहरे पर पोट्टी यानी मल का लेप लगा रही है. इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद लोगों ने जमकर महिला की आलोचना की. वहीं मेडिकल एक्सपर्ट्स ने ऐसी बेवकूफी न करने की सलाह दी.

India Daily Live
'पीरियड्स वाले ब्लड के बाद Potty वाला फेसपैक...' वायरल होने वाला गंध, किधर जा रही है दुनिया?
Courtesy: Social Media

आज कल लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कई बार सारी हदे पार पर कर देतें हैं. लोगों को तनिक भी अंदाजा नहीं रहता कि वो क्या कर रहे हैं. बस उन्हें वायरल और व्यूज की परवाह रहती है. हाल ही में एक महिला ने सोशल मीडिया पर सारी हदे पार कर दी. ब्यूटी टिप देते हुए महिला ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इतना गंदा तरीका बताया है जिसे देख कर हर किसी को उल्टी होने लगेगी.

वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे इंस्टाग्राम वीडियो में 658,000 से अधिक फॉलोअर्स वाली Ms Peixoto एक कंटेनर खोलती है और मिट्टी जैसा दिख रहा फेस पैक का लेप अपने चेहरे पर लगाते हुए दिखाती है. हालांकि इस दौरान वह अपने नाक में क्लिप लगा कर रखी रहती है. फिर वह बताती है कि दरअसल ये मल है यानी पोट्टी.

चेहरे पर महिला ने लगाया मल का फेसपैक

कुछ मिनट बाद महिला अपना फेस धो लेती है. वह कहती है ये मेरे लिए काम करता है, मेरी चमकती त्वचा देखिए. उसने इस घिनौने फेसपैक को अपना स्किन केयर का हिस्सा बताया और कहा कि ये एंटी एजिंग है. इससे पहले Peixoto पिछले साल अपने से अधिक उम्र की चचेरी बहन से शादी करने के कारण काफी सुर्खियों में आई थी.

मेडिकल एक्सपर्ट्स ने कहा, 'बेवकूफी'

महिला का वीडियो सामने आया को मेडिकल एक्सपर्ट्स ने ऐसी बेवकूफी को लेकर लोगों में चेतावनी जारी की और कहा कि ये बहुत रिस्की है. लंदन के कैडोगन क्लिनिक में सलाहकार त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर सोफी मोमेन ने कहा, 'सभी स्किन केयर ट्रेंड्स में से , यह सबसे अजीब ट्रेंड है जिसे मैंने देखा है. इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि मल को फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा को फायदा होता है.' डॉ मोमिन ने कहा कि इसके चलते बैक्टीरिया और वायरस संक्रमण, फूड प्वाइजनिंग और स्किन इरिटेशन का शिकार हो सकते हैं. सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ताओं ने भी पेईक्सोटो की इस टिप्स पर गुस्सा जाहिर किया.

'एलियंस हमसे बात नहीं करते हैं...'

इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'लोग इंटरनेट पर बहुत अधिक बेवकूफियां कर रहे हैं. यह चिंताजनक है, जबकि दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, यही कारण है कि एलियंस हमसे बात नहीं करते हैं'. बता दें कि कुछ समय पहले एक महिला ऐसे ही कारण से काफी चर्चा में आई थी. उसने भी अपनी स्किन केयर टिप्स में पीरियड्स के ब्लड को फेस पर लगाने की बात कही थी.