नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विष्णुदेव साय ने पार्टी और जनता का आभार जताया है. विष्णुदेव साय ने पार्टी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा "आज शपथ ग्रहण समारोह था. मैंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ छत्तीसगढ़ के CM के रूप में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हमने कार्यभार संभाल लिया है. जल्द ही हम राज्य के विकास के लिए काम करेंगे. छत्तीसगढ़ की जनता ने BJP पर भरोसा दिखाया है, हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. कल हम कैबिनेट बैठक भी करेंगे."
#WATCH | Raipur: Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai says, "Today was the swearing-in ceremony. I took oath as the CM along with Arun Sao and Vijay Sharma as the Deputy Chief Ministers of Chhattisgarh. PM Modi, Union Home Minister Amit Shah along with other several leaders… pic.twitter.com/NzMwTPgCpA
— ANI (@ANI) December 13, 2023
#WATCH Raipur: Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai reached Mantralaya, Mahanadi Bhawan and took charge as the Chief Minister of Chhattisgarh. pic.twitter.com/3gu4rjPOme
— ANI (@ANI) December 13, 2023Also Read
आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं अरुण साव और विजय शर्मा राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. जिसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह, वरिष्ठ बीजेपी नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए.
छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय के शपथ लेने पर PM मोदी ने बधाई दिया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर विष्णु देव साय जी और उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं विजय शर्मा जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं! मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध इस राज्य की भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी. प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है."
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर विष्णु देव साय जी और उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं विजय शर्मा जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं! मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध इस राज्य की भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।… pic.twitter.com/rbJO68ykQ2
— Narendra Modi (@narendramodi) December 13, 2023
छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले विष्णु देव साय को CM बनाकर BJP ने बड़ा सियासी मास्टर स्ट्रोक चला है. आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने के बाद BJP ने आदिवासी समाज को एक और बड़ा तोहफा दिया है. विष्णुदेव साय के सियासी सफर की शुरुआत साल 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में किया था. साल 1990 में उन्होंने पहली बार जिले के तपकरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल करके विधायक चुने गए थे. साल 1999, 2004, 2009 और 2014 में 4 बार रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए. उसके बाद साल 2014 में मोदी सरकार में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री रहे. इस बार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करके छत्तीसगढ़ के अगले सीएम को तौर पर शपथ ली है.