menu-icon
India Daily

मुझे नहीं पता था की...वर्ल्ड कप फाइनल की हार पर दिल से बोले रोहित शर्मा

वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहली बार बात की है.  करीब 23-24 दिन बाद पहली बार रोहित कैमरे के सामने नजर आए.

Gyanendra Sharma
मुझे नहीं पता था की...वर्ल्ड कप फाइनल की हार पर दिल से बोले रोहित शर्मा

नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहली बार बात की है.  करीब 23-24 दिन बाद पहली बार रोहित कैमरे के सामने नजर आए. फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था. इस हार खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरे देश के फैंस का दिल तोड़ दिया. रोहित शर्मा हार के बाद परिवार के साथ छुट्टियां मनाते नजर आए.

रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि कैसे इससे बाहर निकलूं. पहले कुछ दिनों में मुझे कुछ नहीं पता था क्या करूं. मेरी फैमिली, मेरे दोस्तों ने चीजों को आसान किया और मेरा साथ दिया, लेकिन मूव ऑन करना आसान नहीं था. रोहित शर्मा के इंटरव्यू का यह वीडियो उनकी मैनेजिंग टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बुधवार को पोस्ट किया गया. 

50 ओवर का वर्ल्ड कप मेरे लिए सबसे ऊपर

रोहित शर्मा ने कहा-  मैं हमेशा 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखकर बड़ा हुआ हूं. मेरे लिए 50 ओवर का वर्ल्ड कप मेरे लिए सबसे ऊपर रहा है. हमने वर्ल्ड कप के लिए काफी काम किया है. यह काफी निराशाजनक होता है, जब आपने सब अच्छा किया, आप जो कर सकते थे आपने किया. आप जानना चाहोगे आपने क्या गलत किया तो मेरे पास जवाब नहीं होगा. हमने 10 मैच जीते. परफेक्ट कभी कोई नहीं होता आप जीतते हैं तब भी गलतियां करते हैं. मैं टीम के लिए काफी गर्व महसूस करता हूं.

हमें सबने सपोर्ट किया

रोहित ने कहा कि फाइनल के बाद मेरे लिए आसान नहीं था. मैंने कहीं दूर जाने का फैसला किया जहां इससे बाहर निकल पाऊं, मैं सभी का शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने ने वर्ल्ड कप के दौरान हमें इतना सपोर्ट किया. एक-डेढ़ महीने लोगों ने हमारा साथ दिया, स्टेडियम आए, हमें सपोर्ट किया. उन सभी का बहुत शुक्रिया. मुझे उन सभी के लिए बुरा लगा, लेकिन सबसे अच्छी बात थी कि जब मैं लोगों से मिला उन्होंने हमें समझा. उनके अंदर गुस्सा नहीं था बल्कि उनसे प्यार मिला. इससे हम सभी को खासकर मुझे ताकत मिली और मैं आगे बढ़ पा रहा हूं.

फाइनल में मिली थी हार

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया था. अहमदाबाद में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 240 रन पर ऑलआउट हो गई. 241 रन का टारगेट ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.