menu-icon
India Daily

मनाली में विदेशी महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठी गिरफ्तारी की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक विदेशी महिला मनाली में एक सड़क से गुजर रही होती है तभी वहां का एक स्थानीय युवक उसके पास आता है और उसके पैर पर हाथ मारकर चला जाता है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
मनाली में विदेशी महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठी गिरफ्तारी की मांग
Courtesy: X

हिमाचल के मनाली में एक विदेशी महिला पर्यटक से कथित छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक विदेशी महिला मनाली में एक सड़क से गुजर रही होती है तभी वहां का एक स्थानीय युवक उसके पास आता है और उसके पैर पर हाथ मारकर चला जाता है. उस शख्स के साथ दो और युवक भी दिखाई देते हैं. सोशल माडिया पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और वीडियो की सत्यता और मामले की जांच में जुटी गई है.

खराब होती है देश की छवि

बता दें कि भारत का हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. हर साल हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक मनाली घूमने आते हैं. इस तरह की हरकतों ने वैश्विक स्तर पर भारत की छवि खराब होती है. अगर पर्यटकों के साथ इस तरह का व्यवहार होता रहा तो यहां कोई घूमने नहीं आएगा और इसका देश के पर्यटन उद्योग पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा.

हिमाचल सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थलों में शुमार

हिमाचल भारत व दुनिया के सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है और इस तरह की घटनाएं राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं. हाल ही के दिनों में मनाली और कुल्लू घाटी में पर्यटकों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें सड़क पर हुड़दंग, यातायात नियमों की अनदेखी और मारपीट जैसी घटनाएं शामिल हैं. पिछले सप्ताह मनाली पुलिस ने खतनाक तरीके से वाहन चलाने वाले पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना लगाया था.

कड़ी कार्रवाई होगी

वायरल वीडियो पर डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में आया है, हालांकि थाने में इस तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इस तरह की हरकत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.