menu-icon
India Daily

महाराष्ट्र में व्हेल की उल्टी की तस्करी करते तीन दबोचे, 6.20 करोड़ की उल्टी बरामद

जानकारी के आधार पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया और आरोपियों को धर दबोचा और उनसे व्हेल मछली की उल्टी को जब्त कर लिया. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है.

India Daily Live
महाराष्ट्र में व्हेल की उल्टी की तस्करी करते तीन दबोचे, 6.20 करोड़ की उल्टी बरामद
Courtesy: Maharashtra Police

Maharashtra News: महाराष्ट्र पुलिस ने व्हेल मछली की उल्टी की तस्करी करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. महाराष्ट्र की थाणे क्राइम ब्रांच की कल्याण शाखा ने 6.20 करोड़ रुपए की व्हेल मछली की 5.6 किलो उल्टी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. आरोपियों की पहचान अनिल भोसले, अंकुश शंकर माली और लक्ष्मण शंकर पाटिल के रूप में हुई है.

क्राइम ब्रांच को मिली थी खुफिया जानकारी
पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी एक कार के जरिेए पाइपलाइन रोड से बदलापुर की ओर व्हेल की उल्टी की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी के आधार पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया और आरोपियों को धर दबोचा और उनसे व्हेल मछली की उल्टी को जब्त कर लिया. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है.

किन चीजों में इस्तेमाल होती है व्हेल की उल्टी

एम्बरग्रीस (उल्टी), शुक्राणु व्हेल की आंतों में बनने वाला एक चिपचिपा पदार्थ है जिसका प्रयोग इत्र और दवाएं बनाने में किया जाता है. मार्केट में इसकी अत्यधिक डिमांड है.

सोने से भी महंगी व्हेल की उल्टी
बता दें कि व्हेल मछली की उल्टी सोने से भी ज्यादा महंगी है. अत्यधिक कीमत होने के कारण इसकी तस्करी की जाती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किलो एम्बरग्रीस की कीमत 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है.