लड्डू विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश DY Chandrachud रविवार को आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमाला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे. जहां मुख्य न्यायाधीश ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वैकुंठ कतार परिसर से अपने दल के साथ बैठकर उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रार्थना की।
बता दें कि सीजेआई अपने परिवार के साथ 2 दिन की यात्रा पर गए हैं. जहां पहुंचकर CJI व उनके परिवार ने पूजा-अर्चना के बाद रंगनायकुला मंडपम में पुजारियों से आशीर्वाद लिया. इसके बाद सीजेआई तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव से मिले. श्यामला राव ने सीजेआई को भगवान की तस्वीर और तीर्थ प्रसादम दिया.
The Chief Justice India of the Apex Court, Justice Dr. DY Chandrachud offered his prayers in Sri Padmavati Ammavaru temple in Tiruchanur on Saturday.
Later, the Chief Justice of India was offered Vedaseervachanam followed by the Tirtha Prasadams by the Vedic pundits.#TTD pic.twitter.com/dvIHvgtlzU— Tirumala Tirupati Devasthanams (@TTDevasthanams) September 28, 2024Also Read
पूजा-अर्चना के बाद चंद्रचूड़ और उनके परिवार के सदस्यों ने रंगनायकुला मंडपम में मंदिर के पुजारियों से वैदिक आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने मुख्य न्यायाधीश को भगवान की एक तस्वीर और तीर्थ प्रसाद (पवित्र भोजन) भेंट किया।
मुख्य न्यायाधीश अपने परिवार के साथ 28 सितंबर को तिरुपति हवाई अड्डे पहुंचे। जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश के तिरुचनूर में श्री पद्मावती अम्मावरु मंदिर का दौरा किया, मंदिर के पुजारियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञापन में कहा गया कि- "भारत में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को तिरुचनूर में श्री पद्मावती अम्मावरु मंदिर का दौरा किया।"
सीजेआई का तिरुमाला मंदिर का यह दौरा तब हुआ जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया कि मंदिर के लड्डू प्रसादम में पशु वसा समेत घटिया सामग्री मिली थी, जो पिछली जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली YSRCP सरकार के दौरान भगवान को चढाया गया था और भक्तों को दिया गया था.