menu-icon
India Daily

क्लास में मोबाइल लाने का शक था तो उतरवा दिए लड़कियों के कपड़े, पैरेंट्स ने घेर लिया स्कूल

मध्य प्रदेश के इंदौर में गर्ल्स स्टूडेंट्स के साथ टीचर ने ऐसी हरकत की जिससे कई परिजन के साथ थाने पहुंच गए. दरअसल यहां के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक ने क्लासरूम में मोबाइल फोन लाने के शक में एक लड़कियों के कपड़े उतरवा कर उसकी तलाशी करवाई और फिर उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी.

India Daily Live
क्लास में मोबाइल लाने का शक था तो उतरवा दिए लड़कियों के कपड़े, पैरेंट्स ने घेर लिया स्कूल
Courtesy: Social Media

मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल में छात्रा के साथ ऐसा बरताव हुआ जिससे पूरा एमपी एक बार फिर से शर्मसार हो गया है. दरअसल यहां के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं का उसके कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई कि कहीं उनके पास मोबाइल तो नहीं है.

क्लासरूम में मोबाइल के भनक पर गर्ल्स स्टूडेंट्स के साथ इस तरह की हरकत पर परिजनों में आक्रोश हैं. उन्होंने इस बात की शिकायत थाने में दर्ज कराई है.

टीचर ने दी वीडियो वायरल करने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि सरकारी स्कूल के कुछ छात्राओं की कथित तौर पर कपड़े उतारकर तलाशी ली गई, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कक्षा में मोबाइल फोन कौन लाता था. इससे छात्राओं के परिजन काफी आक्रोशित हैं. अधिकारी ने बताया कि मल्हागंज पुलिस थाने में छात्राओं के परिवार वालों द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार बड़ा गणपति इलाके में सरकारी शारदा गर्ल्स हायर स्कूल के एक शिक्षक क्लास में मोबाइल फोन बजने के बाद लड़कियों को टॉयलेट में ले कर गए और उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा. अभिभावकों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इस दौरान छात्राओं को पीटा भी गया है. स्कूल की एक छात्रा ने कहा कि शिक्षक उसे टॉयलेट में ले गए उसके कपड़े उतरवाए और मोबाइल लाने की बात स्वीकार नहीं करने पर वीडियो शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी.

मामले की जांच जारी

वहीं इस पूरे मामले पर मल्हारगंज पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर एम धुर्वे ने कहा, शिकायत की जांच की जा रही है,जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा जैन ने कहा कि एक छात्रा को कक्षा में मोबाइल फोन के साथ पाया गया और उसके माता पिता को इसके बारे में सूचित किया गया. घटना से जुड़े आरोपों के बारे में बोलते हुए जैन ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और फिर उचित कदम उठाए जाएंगे.