Abhishek Banerjee's House Attack: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. शुक्रवार आधी रात को TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर जमकर हंगामा हुआ. TMC ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के समर्थकों ने घर पर पत्थबाजी और फायरी की है. इसके बाद अभिषेक बनर्जी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. इसी बीच सांसद कुछ देर के लिए अपने घर के बाहर धरने पर बैठ गए.
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि शनिवार रात करीब 2 बजे उनके घर पर हमला हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP से जुड़े लोगों ने उनके घर को निशाना बनाया. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में हुई.
इसके अलावा अभिषेक ने कहा कि उनके घर फायरिंग भी की गई है. उन्होंने इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पर भी सवाल उठाए. अभिषेक ने कहा कि अदालतें इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई हैं. उन्होंने घटना से जुड़े वीडियो भी जल्द सार्वजनिक करने की बात कही है. हालांकि, उनके द्वारा लगाए गए हमले और फायरिंग के आरोपों की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हुई है.
After two days of continuous recce, this is how BJP hooligans attacked my house at 2 AM today. Watch the footage and see for yourself. If this is what can happen to an elected Member of Parliament, imagine the plight of the common man in WB. This is the seventh attempt on my life in the last six months. Yet, there has been no police action and no judicial intervention. Hooligans are running riot across the state because the judiciary continues to turn a blind eye. Thank you, Milords, for remaining mute spectators! 🙏🏻
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) November 7, 2026
अभिषेक बनर्जी के आवास पर हमले के आरोपों पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने भी प्रतिक्रिया दी. पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन में उन्होंने टीएम सी सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार किसी नेता का जन्मदिन फुटपाथ पर मनाते देखा है. दिलीप घोष ने कहा कि अगर कोई हंगामा करता है तो उसे जवाब भी मिलता है.
उन्होंने सवाल उठाया कि अभिषेक बनर्जी को मारने का वक्त किसके पास है? साथ ही कहा कि टीएमसी के पास अब जनता के सामने रखने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए इस तरह के मुद्दों को उठाकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है.
#WATCH | New Town: On TMC leader Abhishek Banerjee's claim that his residence was attacked, West Bengal Minister Dilip Ghosh says, "This is the first time we’ve seen a politician’s birthday being celebrated on the footpath. If someone creates a disturbance, there is bound to be a backlash. Besides, who has the time to kill Abhishek Banerjee? There is nothing left for them to say or do, so they are attempting to mislead people by bringing up this issue..."
— ANI (@ANI) November 7, 2026
इस हंगामे से एक दिन पहले भी अभिषेक बनर्जी ने अपने घर और कार्यालय के आसपास संदिग्ध गतिविधियों का मुद्दा उठाया था. 6 नवंबर को X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने दावा किया था कि पिछले दो दिनों से कुछ अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर उनके घर और दफ्तर की रेकी कर रहे थे. अभिषेक के मुताबिक, जब इन लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया. TMC सांसद ने मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर भी सोशल मीडिया पर साझा किया था.