Viral Video : वैसे तो अक्सर पुलिस की अमानवियता देखने को मिलती है. जहां पुलिस लोगों पर अपनी वर्दी का धौस दिखाती नजर आती है लेकिन आज एक ऐसा वीडियो सामने आता है जिसमें लोगों की भीड़ ने एक दरोगा ही पर लाठी-डंडे, जूता-चप्पल से जमकर पीटाई कर दी.
इन दिनों यूपी में ऐसा माना जाता है कि कोई अपराधी पुलिस के साथ बदसलुकी नहीं कर सकता है साथ ही प्रदेश में अपराध करने से पहले भी कई बार सोचता है, लेकिन यूपी के महोबा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें लोग एक एक दरोगा को चारो ओर से घेर कर पीटते नजर आ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि जिले के एक इलाके में सरकारी रोडवेज बस से एक छोटे बच्चे को कुचल दिया. जिसके बाद मौके पर लोगों को समझाने के गई पुलिस पर लोग ही टुट पड़े और दरोगा की लाठी-डंडे से पीटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को एक्स पर @gyanu999 नाम के एक ने पोस्ट किया है जिसके कैप्शन में पूरी जानकारी बताई है. इस वीडियो के वायरल होती ही यूजर्स ने लोगों के इस शर्मनाक कृत्य की आलोचना की है. एक यूजर ने लिखा है कि पुलिस समझाने बुझाने गई थी पर लोग इतने जाहिल है कि बेरहमी से पीटाई कर हैं. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि सभी लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए.
दुखद-शर्मनाक कृत्य!
— gyanendra shukla (@gyanu999) October 30, 2023
महोबा में एक्सीडेंट् को लेकर हंगामा कर रही भीड़ ने दरोग़ा को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल.
दरअसल, पनवाड़ी क्षेत्र के आफतपुरा गांव में रहने वाले 13 वर्षीय प्रिंस अपनी साइकिल से जा रहा था, तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण… pic.twitter.com/3TTtgM7pY3