Cristiano Ronaldo ignored Salman Khan : सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान के सामने से ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो निकल जाते हैं. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर के बीच जंग छिड़ी हुई है कि रोनाल्डो ने सलमान खान को इग्नोर कर दिया है.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और सलमान खान सऊदी अरब के रियाद में चल रहे एक बॉक्सिंग मैच में भाग लेने के लिए गए थे. जहां के वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि सलमान खान को रोनाल्डो काफी पास से ही गुजरते हैं जिसमें ये भी देखा जा रहा है कि सलमान खान एक भीड़ में खड़े हैं जबकि रोनाल्डो वहीं से गुजर जाते हैं.
इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर इस बात को कह रहे हैं कि क्या रोनाल्डो ने सलमान खान को इग्नोर कर दिया है. इसको लेकर एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है. शेयर वीडियो पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि सलमान खान केवल भारत के स्टार है जबकि रोनाल्डो दुनिया का स्टार है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि रोनाल्डो से सलमान की कोई तुलना ही नहीं है तो रोनाल्डो क्यों मिले.
Salman bhai ignoring Ronaldo. Major flex. Tiger Zinda etc. pic.twitter.com/e7PUVcKFZ4
— Gabbar (@GabbbarSingh) October 30, 2023