menu-icon
India Daily

केजी में पढ़ने वाली नन्ही सी बच्चियों का यौन शोषण, जिसे कहती थी 'दादा', उसी ने किया कुकर्म... प्रिंसिपल समेत स्कूल स्टाफ सस्पेंड

महाराष्ट्र के ठाणे में 3 और 4 साल की दो बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में अब शिकायतकर्ता का बयान भी सामने आया है. यह घटना बदलापुर के एक स्कूल की है. जहां एक 23 साल के आरोपी ने 16 अगस्त को स्कूल के बाथरूम में बच्चियों का यौन शोषण किया था. इसके बाद दोनों लड़कियां स्कूल जाने से डरने लगी. माता-पिता को संदेह हुआ तो उन्होंने दोनों बच्चों को डॉक्टर के पास लेकर गए. जब डाक्टर ने जांच की तो असल घटना सामने आई.

India Daily Live
केजी में पढ़ने वाली नन्ही सी बच्चियों का यौन शोषण, जिसे कहती थी 'दादा', उसी ने किया कुकर्म... प्रिंसिपल समेत स्कूल स्टाफ सस्पेंड
Courtesy: Social Media

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में केजी की 3 और 4 साल की 2 बच्चियों से एक निजी स्कूल में यौन शोषण की घटना सामने आने के बाद हजारों की भीड़ कल यहां के लोकल ट्रेन के रेलवे ट्रैक पर उतर आई थी. बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के कारण स्थानीय रेल सेवाएं बाधित हुईं और कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया. हालांकि पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करके नौ घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया.

यह घटना 12 और 13 अगस्त की है. यहां आदर्श स्कूल में 23 साल के स्वीपर अक्षर शिंदे ने दोनों बच्चियों का यौन शोषण किया. इसके बाद दोनों लड़कियां स्कूल जाने से डरने लगी. माता-पिता को संदेह हुआ तो उन्होंने दोनों बच्चों को डॉक्टर के पास लेकर गए. जब डाक्टर ने जांच की तो असल घटना सामने आई.

बदलापुर में 2 बच्चियों का यौन-शोषण

जिसके बाद सीनियर पुलिस निरीक्षक शुभदा शितोले ने पॉक्सो का मामला होने के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में देरी की फिर लड़की के माता-पिता ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से बदलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. दो दिन बाद 16 अगस्त शुक्रवार देर रात केस दर्ज किया. 17 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी अक्षय 1 अगस्त को ही स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त हुआ था.

कब हुई थी घटना?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना 13 अगस्त की सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच हुई है. पीड़िताओं में से एक के परिवार को सबसे पहले 13 अगस्त को शक हुआ, जब उन्होंने दूसरी लड़की के परिवार के सदस्य से बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि वे यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने की सोच रहे थे. बता दें कि इस पूरे मामले में प्रिंसिपल समेत स्कूल स्टाफ को सस्पेंड कर दिया गया है.

'लड़की डरी हुई लग रही थी...'

शिकायत में बच्ची के परिवार वालों ने कहा, 'लड़की डरी हुई लग रही थी और उसने अपने माता पिता को बताया कि स्कूल में एक बड़े लड़के, जिसे वह दादा(भैया) कहती, उसी ने उसके कपड़े उतार कर उसको अनुचित तरीके से छुआ. इतना ही नहीं आरोपी ने 16 अगस्त को स्कूल के बाथरूम में बच्चियों का यौन शोषण किया, इसके बाद से दोनों लड़कियां स्कूल जाने से डरने लगी. तब जाकर पूरा मामला सामने आया है. मंगलवार सुबह 8 बजे घटना से गुस्साए लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे. कई ट्रेनों को रोक दिया गया.'

ये भी देखें