नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत किया है. उन्होंने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की भारत की अपील को फिर दोहराया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि इस समझौते से दुनिया भर में हो रही आर्थिक परेशानी कम होगी. साथ ही लोगों की जान बच सकेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे हार्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही और व्यापार फिर से आसान हो जाएगा.
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत करता हूं. इस संघर्ष के कारण दुनिया भर में गंभीर आर्थिक उथल-पुथल हुई है और कई देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है. भारत को उम्मीद है कि इस सहमति को लागू करने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने में मदद मिलेगी और आवाजाही व व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी. हम उम्मीद करते हैं कि बाकी मुद्दों पर बातचीत से एक टिकाऊ और अंतिम समझौता हो सकेगा.”
I welcome the understanding reached between the United States and Iran on ending the conflict in West Asia, which has caused serious economic disruption across the world and led to loss of life in many countries.
India hopes that the implementation of this understanding will…— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026Also Read
बता दें कि यह विवाद 28 फरवरी 28 फरवरी को शुरू हुआ था, जिसके चलते ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. पिछले तीन महीने से यह विवाद चल रहा है और आखिरकार खत्म होने के कगार पर है. बता दें कि वाशिंगटन और तेहरान एक शांति प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं. इस समझौते के तहत संभवतः 19 जून को जिनेवा में औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे.
यह समझौता सभी तरह की दुश्मनी को खत्म करेगा और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का रास्ता साफ करेगा. इसके बंद होने से ग्लोबल सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई थी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया था.