menu-icon
India Daily

इंसानियत शर्मसार! तमिलनाडु में 3 साल की बच्ची के साथ रेप, हुई मौत; तिरुवल्लूर में आरोपी गिरफ्तार

तमिलनाडु में 3 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. बता दें कि मृतक बच्ची बिहार से आए एक परिवार की थी. वे SIPCOT इंडस्ट्रियल एरिया, गुम्मीदिपूंडी में रहते थे. 

Shilpa Shrivastava
इंसानियत शर्मसार! तमिलनाडु में 3 साल की बच्ची के साथ रेप, हुई मौत; तिरुवल्लूर में आरोपी गिरफ्तार
Courtesy: Social Media

तिरुवल्लूर: तमिलनाडु में एक बहुत दुखद और निंदनीय घटना सामने आई है. तिरुवल्लूर जिले में 3 साल की एक बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी मौत हो गई. इस घटना ने पूरे राज्य में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर गुस्सा और चिंता बढ़ा दी है. मृतक बच्ची बिहार से आए एक परिवार की थी. वे SIPCOT इंडस्ट्रियल एरिया, गुम्मीदिपूंडी में रहते थे. 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी भी बिहार का एक माइग्रेंट वर्कर है. बच्ची आरोपी को जानती थी. उसने बच्ची को बिस्किट देकर बहलाया और अपने साथ ले गया. कल बच्ची को झाड़ियों वाले इलाके में गंभीर हालत में छोड़ा हुआ मिली. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

घटना के बाद इलाके में आक्रोश:

शुरुआत में POCSO एक्ट (बच्चों से यौन अपराधों से सुरक्षा कानून) के तहत केस दर्ज किया गया था. बच्ची की रेप के बाद हत्या का भी आरोप जोड़ा जा सकता है. वहां रहने वाली इंदुमती ने बताया कि बच्ची घर के पास खेल रही थी. आरोपी ने बिस्किट देकर उसे ले गया. बाद में एक महिला ने झाड़ियों में बच्ची को देखा और उसकी हालत देखकर मदद की. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है. 

तमिलनाडु में बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी:

तमिलनाडु में हाल ही में बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. यह मुद्दा चुनाव के दौरान भी चर्चा में रहा था. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने हाल ही में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिंगापेन्न नाम की स्पेशल फोर्स बनाने की घोषणा की थी.

देशभर में 2023 में बच्चों के खिलाफ 1.77 लाख से ज्यादा अपराध दर्ज हुए थे, जिनमें 38% POCSO केस थे. इस घटना से सरकार की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसी घटनाओं से समाज को सोचने की जरूरत है. बच्चियों की सुरक्षा हर घर की जिम्मेदारी है.