नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन किया. तीन दिन चलने वाले इस बड़े कार्यक्रम की थीम ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ है. इसमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां, इन्वेस्टर, रिसर्चर, स्टार्टअप, पॉलिसी मेकर और स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं.
प्रोग्राम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि भारत में निर्माण और तकनीक की परंपरा बहुत पुरानी है. उन्होंने विश्वकर्मा जयंती का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन का प्रतीक माना जाता है. उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत की पुरानी निर्माण परंपरा है और दूसरी तरफ 21वीं सदी की आधुनिक तकनीक. दोनों को जोड़कर भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/cnpMmZkb5H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2026Also Read
PM मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश में हुए विकास कार्यों से भारत की तेज रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने मुंबई में हुए ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां AI, टोकनाइजेशन और क्वांटम तकनीक जैसे विषयों पर चर्चा हुई. उन्होंने यह भी कहा कि देश में करीब 3,000 किलोमीटर के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के संचालन से माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स को गति मिलेगी.
SEMICON India 2026 का मुख्य उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है. प्रोग्राम में चिप डिजाइन से लेकर निर्माण, पैकेजिंग और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तक पूरी वैल्यू चेन पर ध्यान दिया जा रहा है. इस कार्यक्रम में 600 से ज्यादा प्रदर्शक और करीब 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल भी इसमें शामिल हैं. इसके अलावा स्टार्टअप, छात्र और शैक्षणिक संस्थानों की भी भागीदारी है.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," हमारी परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन की शक्ति का प्रतीक माना गया है और संयोग देखिए आज से ही सेमीकॉन इंडिया की शुरुआत हो रही है। एक तरफ हमारी सदियों पुरानी निर्माण की परंपरा और दूसरी तरफ 21वीं सदी की टेक्नोलॉजी और… https://t.co/VXGRuUNqCN pic.twitter.com/OvmdXm72mG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2026
सेमीकंडक्टर आज मोबाइल फोन, कार, कंप्यूटर, AI सिस्टम और कई आधुनिक उपकरणों का जरूरी हिस्सा है. इसलिए चिप निर्माण और उससे जुड़े उद्योग को मजबूत करना भारत की तकनीकी और औद्योगिक क्षमता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सेमीकॉन इंडिया 2026 के जरिए भारत डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तक पूरी चेन विकसित करने पर जोर दे रहा है.