नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद द्वारा पेपर लीक रोकने वाले कानून के पास होने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि अब भारत की परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा. गुरुवार को जारी एक वीडियो में पीएम मोदी ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया. पीएम मोदी ने कहा, “पेपर लीक की घटनाएं लंबे समय से देश को परेशान कर रही थीं. कई सरकारें आईं, लेकिन कोई ठोस कानून नहीं बना.”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने इसे प्राथमिकता दी. उन्होंने संसद में बिल पेश किया और दोनों सदनों में विस्तार से चर्चा हुई. यह बिल पास हो गया है. पीएम मोदी ने वीडियो बनाकर इस बिल के बारे में जानकारी देते हुए सभी का धन्यवाद किया. देखें वीडियो-
Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust! pic.twitter.com/OEvLKXoUaf
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2026Also Read
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने वादा किया कि पेपर लीक गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए और कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा, “पूरी देश को मिलकर ‘विकसित भारत’ का सपना पूरा करना है. हम ऐसी स्थिति को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे.”
पेपर लीक में शामिल लोगों को 5 से 10 साल तक की जेल और 50 लाख तक जुर्माना.
संगठित पेपर लीक (ऑर्गनाइज्ड क्राइम) में 7 साल की न्यूनतम सजा और 10 करोड़ तक जुर्माना.
जांच 2 महीने में पूरी करनी होगी.
फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल 3 महीने में पूरा करना अनिवार्य.