भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी में भारी बारिश के बीच एक चार मंजिला इमारत आंशिक रूप से गिर गई. इस हादसे में 6 से 10 लोग मलबे में फंसने की आशंका है. घटना गुरुवार रात की है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. यह इमारत नरपोली इलाके के भंडारी कंपाउंड में स्थित कोहिनूर बिल्डिंग है. स्थानीय प्रशासन, पुलिस और NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है.
NDRF ने एक महिला को मलबे से जिंदा निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 6 से 10 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं. इनमें ज्यादातर मजदूर हैं. भिवंडी वेस्ट के विधायक महेश चौगुले ने बताया कि नगर निगम ने इस इमारत को पहले ही C-श्रेणी (अत्यधिक खतरनाक और जीर्ण-शीर्ण) घोषित कर दिया था. इमारत को खाली करा लिया गया था, लेकिन कुछ मजदूर ग्राउंड फ्लोर पर मरम्मत का काम कर रहे थे.
#WATCH | Bhiwandi, Maharashtra: Fresh visuals from Bhiwandi show NDRF personnel and local administration actively engaged in intensive rescue efforts after a four-storey building partially collapsed. Further details awaited. pic.twitter.com/sN2gsbNDYX
— ANI (@ANI) July 30, 2026Also Read
इमारत को खतरनाक घोषित करने के बावजूद अंदर काम करने की अनुमति कैसे दी गई? चार आधिकारिक नोटिस के बावजूद मजदूरों को अंदर घुसने की इजाजत किसने दी? ये सवाल अब उठ रहे हैं. NDRF और स्थानीय टीमों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा न डालें. घायलों की संख्या और हताहतों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.
स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा घेरा बना दिया है. लोगों से कहा गया है कि वे रेस्क्यू कार्य में सहयोग करें. बता दें कि भिवंडी में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है. NDRF की टीमें पूरी ताकत से रेस्क्यू कार्य में लगी हुई हैं.