नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर सिर्फ देशवासियों ने ही नहीं बल्कि विदेशी नेताओं ने भी बधाई दी है. बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है. पुतिन ने अपने संदेश में भारत और रूस के बीच संबंधों को मजबूत करने में पीएम मोदी की भूमिका का जिक्र किया. वहीं, ट्रंप की ओर से भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं.
पुतिन ने भारत-रूस रिश्तों को विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी बताया. पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भारत के लोग बहुत सम्मान देते हैं. सिर्फ यही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उनका प्रभाव है. रूसी राष्ट्रपति ने हाल की अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया. उन्होंने बातचीत को महत्वपूर्ण, स्पष्ट और उपयोगी बताया.
पुतिन के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा में भारत और रूस से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी बातचीत हुई. उन्होंने भविष्य में भी दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रखने की बात कही.
✉️ #Russia's President Vladimir Putin sent a message to #India's Prime Minister @narendramodi warmly congratulating him on his birthday (September 17, 2026)
— Russia in India 🇷🇺 (@RusEmbIndia) September 17, 2026
👉 https://t.co/P19eBTCNSZ#RussiaIndia#DruzhbaDosti pic.twitter.com/QoWdqLCiKp
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं. भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रंप की ओर से मोदी को बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व खुशहाल वर्ष की कामना की.
On behalf of President Donald Trump, we wish Prime Minister @narendramodi a very Happy Birthday.
— U.S. Embassy India (@USAndIndia) September 17, 2026
Wishing you all the health and happiness in the coming year! pic.twitter.com/5xh2c2oEhj
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत में मौजूद कई देशों के राजनयिकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं. इन संदेशों में भारत के साथ उनके देशों के संबंधों और भविष्य में सहयोग की बात कही गई. जापान, ऑस्ट्रेलिया और स्लोवाकिया के राजनयिकों ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी. इन संदेशों में स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की कामना की गई.
Very Happy Birthday, Hon’ble Prime Minister Narendra Modi, Ji! 🇮🇳
— Robert Maxian, Slovak Ambassador to India (@RobertMaxian) September 17, 2026
Wishing you good health, happiness, strength and many more successful years ahead! Thank you for your recent visit to 🇸🇰 - this remarkable YATRA is still resonating with us, and we fondly remember the warmth,… pic.twitter.com/VN1RsHOakX
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. वह गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए. 7 अक्टूबर 2026 को उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होंगे. उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने और तब से लगातार इस पद पर हैं.