नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों और पुडुचेरी में चुनावी बिगुल बज चूका है. निर्वाचन आयोग ने आज पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है. वही चुनावी कार्यक्रम के घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और बंगाल का दौरा कर दोनों राज्यों को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी है. विकास कार्यों और रैलियों के माध्यम से उन्होंने बीजेपी के लिए चुनावी जमीन तैयार कर दी है.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कोलकाता रैली की झलकियां साझा करते हुए बंगाल में भाजपा के प्रति भारी जनसमर्थन का दावा किया. उन्होंने शनिवार की रैली में उमड़ी भीड़ को 'उत्साहजनक' बताते हुए विश्वास जताया कि बंगाल की जनता बदलाव के लिए तैयार है. उनके अनुसार कोलकाता का यह जोश आगामी चुनावी परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखेगा.
Highlights from a euphoric rally in Kolkata yesterday! It’s clear West Bengal is supporting BJP…@BJP4Bengal pic.twitter.com/2JTv4SwzZn
— Narendra Modi (@narendramodi) March 15, 2026Also Read
कोलकाता में पीएम ने कहा कि आर्थिक प्रगति के लिए बंदरगाह और जल परिवहन बहुत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के आधुनिकीकरण और पूर्वी भारत की अनदेखी खत्म करने की बात कही. पीएम ने जोर दिया कि जलमार्गों के खुलने से अब व्यापार और औद्योगिक निवेश के लिए क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुल रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इससे पहले गुवाहाटी में भी हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई गई थी. इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य असम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देना है.
शिलांग-सिलचर कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन असम के लिए बड़ा कदम है. 22,860 करोड़ रुपये का यह मार्ग पूर्वोत्तर का पहला हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे होगा. साथ ही पाथरकांडी में कृषि महाविद्यालय की आधारशिला भी रखी गई. ये कार्य यात्रा समय कम करेंगे और असम के सुदूर इलाकों को शिक्षा और व्यापार के जरिए मुख्यधारा से जोड़ेंगे.