menu-icon
India Daily

Delhi News: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, 8 लोग घायल

Delhi News: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. गेट नंबर 2 के पास एक पंडाल गिर गया है. इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

India Daily Live
Delhi News: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, 8 लोग घायल

Delhi News:  दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. गेट नंबर 2 के पास एक पंडाल गिर गया है. इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  डीसीपी ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो हिस्सा गिरा है वह काफी बड़ा है. मलबे को हटाया जा रहा है. 

मौके पर दमकर की गाड़ियां पहुंच गई हैं. पंडाल में दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास पंडाल निर्माणाधीन था. तभी पंडाल का एक हिस्सा गिर गया. इस हादसे में किसी के मरने की खबर नहीं है. जिस समय ये हादसा हुआ उस समय अधिकतर श्रमिक ब्रेकफास्ट करने गए थे. वरना यह हादसा बहुत बड़ा हो सकता था. यह हादसा क्यों और कैसे हुआ, पुलिस जांच में जुटी है. पंडाल के अंदर कुछ और लोगों के दबे होने की सूचना है.

बताया जा रहा है कि जैसे ही यह हादसा हुआ स्टेडियम के गार्ड भागे-भागे मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई. पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल लोग मजदूर हैं. ये सभी पंडाल बनाने का काम कर रहे थे.