menu-icon
India Daily

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाएगा विपक्ष: सूत्र

विपक्ष देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. सूत्रों की मानें तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा के बाद विपक्ष संसद के निचले सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नोटिस दे सकता है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाएगा विपक्ष: सूत्र
Courtesy: pinterest

विपक्ष देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. सूत्रों की मानें तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा के बाद विपक्ष संसद के निचले सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नोटिस दे सकता है.

SIR को लेकर विपक्ष के निशाने पर ज्ञानेश कुमार

बताते चलें कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्षी दलों के निशाने पर हैं.

टीएमसी ने सीईसी के खिलाफ खोला मोर्चा

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. टीएमसी का आरोप है कि विधानसभा चुनाव से पहले SIR के जरिए बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं.

देश में पहली बार होगा ऐसा

बता दें कि देश में ऐसा पहली बार होगा जब मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टीएमसी की अगुवाई में पूरा विपक्ष सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में जुटा है.

क्या है महाभियोग प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया

 आर्टिकल 324 (5) के तहत सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए लोकसभा में 100 तो राज्यसभा में 50 सांसदों का साथ चाहिए. नोटिस के बाद कमिटी गठित की जाती है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा के बाद विपक्ष लोकसभा में सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस दे सकता है.

ओम बिरला के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा कल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी के बीच मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी. गृह मंत्री अमित शाह बिरला के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर अपनी बात रख सकते हैं. बता दें कि बिरला के खिलाफ कांग्रेस की अगुवाई में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है.