menu-icon
India Daily

NEET Row: डॉक्टर ने बेटे के लिए की सेटिंग, पेपर सॉल्वर को दिए ₹4 लाख, ऐसे खुला राज

नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में देश के कई शहरों में छापेमारी चल रही है. अब बिहार पुलिस ने यूपी के नैनी से एक डॉक्टर को रडार पर लिया है. आरोप है कि डॉक्टर ने अपने बेटे के लिए सेटिंग की. उसने राजस्थान के पेपर सॉल्वर को बेटे के बदले परीक्षा में बैठने के लिए पैसे दिए हैं. डॉक्टर का बेटा राजस्थान के कोटा में परीक्षा की तैयारी कर रहा था, वहीं उसकी मुलाकात सॉल्वर से हुई थी.

India Daily Live
NEET Row: डॉक्टर ने बेटे के लिए की सेटिंग, पेपर सॉल्वर को दिए ₹4 लाख, ऐसे खुला राज
Courtesy: Social Media

नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में हर दिन खुलासे हो रहे हैं. बिहार, झारखंड, यूपी, गुजरात और हरियाणा से परीक्षा  में धांधली की खबरें आईं. एक नए खुलासे में बिहार पुलिस ने यूपी के नैनी से एक डॉक्टर को रडार पर लिया है. डॉक्टर को नीट परीक्षा पेपर लीक से कनेक्शन है. दरअसल, पुलिस को जांच के दौरान ये पता चला कि एक डॉक्टर ने अपने बेटे के बदले परीक्षा में बैठने के लिए एक सॉल्वर को 4 लाख रुपये दिए. उसका बेटा नीट की तैयारी कर रहा था. 

बिहार पुलिस दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है, लेकिन वे अभी भी फरार हैं. जांच से पता चला कि राज पांडे की मुलाकात सॉल्वर से कोटा में हुई थी, जहां वह NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था. पुलिस जांच में पता चला कि एडीए कॉलोनी निवासी डॉ. आरपी पांडेय नैनी इलाके में निजी अस्पताल चलाते हैं. डॉक्टर का बेटा राज पांडेय नीट का परीक्षार्थी था. 5 मई को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मालीघाट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर राज पांडेय की जगह एक सॉल्वर पकड़ा गया था.

MBBS का छात्र है स्कॉलर

सॉल्वर की पहचान राजस्थान के हुकमा राम के रूप में हुई है, जो एम्स-जोधपुर में एमबीबीएस के तीसरे वर्ष का छात्र है. पुलिस सेंटर के प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है, क्योंकि हुकमा राम को बायोमेट्रिक टेस्ट के बावजूद परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी. प्रयागराज में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार पुलिस राज पांडे और उसके पिता की तलाश कर रही है. जांच से पता चला है कि राज पांडे की मुलाकात सॉल्वर से कोटा में हुई थी, जहां वह NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था.

पटना के बेऊर जेल में बंद 13 आरोपियों से पूछताछ

नीट परीक्षा में हुई धांधली के तार कई जगहों से जुड़े हैं. इस केस को अब सीबीआई ने अपने हाथों में ले लिया है. सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा गड़बड़ी के सिलसिले में पटना के बेऊर जेल में बंद 13 आरोपियों से पूछताछ की है. स्पेशल सीबीआई कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद जिन आरोपियों से पूछताछ की गई उनमें से छह कथित तौर पर परीक्षा माफिया सरगना का हिस्सा हैं, तो वहीं चार नीट एग्जाम का स्टूडेंट और तीन अभिभावक हैं.

हजारीबाग से स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार

नीट परीक्षा पेपर लीक माामले में CBI ने झारखंड के हजारीबाग से तीन लोगों को गिरफ्तार किया. हजारीबाग का ओएसिस स्कूल संदेह के घेरे में है. स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और पत्रकार जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है. एहसान उल हक समेत 3 लोगों से CBI ने शुक्रवार को दिनभर पूछताछ की.