menu-icon
India Daily

संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका पर उठे सवाल  

आज संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से प्रदर्शन देखने को मिला. सुबह एनडीए सांसदों ने मार्च निकाला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा.

Shilpa Shrivastava
संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका पर उठे सवाल  
Courtesy: ANI X

नई दिल्ली: आज संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से प्रदर्शन देखने को मिला. सुबह एनडीए सांसदों ने मार्च निकाला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. कुछ देर बाद विपक्षी सांसद भी पोस्टर लेकर परिसर में उतर आए. इसी दौरान बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से सवाल किया कि वे झारखंड के छात्रों के प्रदर्शन में क्यों नहीं गईं.  

सबसे पहले एनडीए सांसदों की हलचल शुरू हुई. सत्र शुरू होने से पहले उन्होंने परिसर में मार्च किया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला. एनडीए सांसदों का कहना था कि विपक्ष जरूरी मुद्दों पर बहस करने की बजाय सिर्फ हंगामा कर रहा है. इसके बाद विपक्षी सांसद भी प्रदर्शन करने पहुंचे. उनके हाथों में पोस्टर थे. 

क्या लिखा था पोस्टरों पर?

एक पोस्टर पर लिखा था कि मोदी और शाह देश से माफी मांगें. दूसरे पर छात्रों की पिटाई और युवाओं की आवाज दबाने का जिक्र था. एक पोस्टर में झारखंड में छात्रों पर हुई सख्ती को लेकर राहुल गांधी से जवाब मांगा गया था. समाजवादी पार्टी के सांसद अक्षय यादव और कुछ अन्य सांसद दान पेटियां और गन्ने के पेड़ लेकर पहुंचे. विपक्ष अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करता दिखा. हालात बिगड़ने से रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने ह्यूमन चेन बनाकर स्थिति संभाली.  

मुकेश दलाल का प्रियंका से सवाल:

बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने प्रियंका गांधी से सीधा सवाल किया. उन्होंने पूछा कि प्रियंका गांधी झारखंड के छात्रों के प्रदर्शन में क्यों नहीं गईं. यह सवाल ऐसे समय पर आया जब झारखंड के जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी और छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा सुर्खियों में है. इससे पहले प्रियंका गांधी ने मीडिया से कहा था कि कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी झारखंड के छात्रों से मिल चुके हैं. इसलिए पार्टी इस मुद्दे से जुड़ी रही है.

प्रियंका गांधी ने सत्तापक्ष के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार देखा है कि सत्तारूढ़ दल के सांसद खुद प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कम से कम हमने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर तो किया है. अब अमित शाह को आकर बयान देना चाहिए.  

संसद के अंदर भी हंगामा:

दिन में संसद के अंदर भी हंगामा हुआ. पिछले कई दिनों से विपक्ष के विरोध के कारण प्रश्नकाल पूरा नहीं हो पा रहा है. सदन बार-बार स्थगित हो रहा है. लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई. सुबह एनडीए सांसदों की साप्ताहिक मंगल मिलन बैठक भी हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और अन्य एनडीए सांसद मौजूद रहे.  

बैठक में सत्र के आखिरी दिनों की रणनीति पर चर्चा हुई. सदन को सुचारू रूप से चलाने और विपक्ष के विरोध का सामना करने के तरीकों पर भी बातचीत हुई. सांसदों से कहा गया कि वे एकजुट रहें और जरूरी बिल पास कराने में सरकार का साथ दें.