नासिक: कुछ समय पहले आपने नासिक TCS धर्मांतरण मामले के बारे में तो सुना ही होगा. यहां पर कन्वर्जन का काम इतना तेजी से चल रहा था कि एक अलग ही मुद्दा बनकर उभरा था. इस मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को गुरुवार को महाराष्ट्र में गिरफ्तार कर लिया गया. निदा पिछले काफी समय से फरार चल रही थीं. इन पर कई मामले दर्ज किए गए थे.
पुलिस के अनुसार, निदा खान पिछले चार दिनों से अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहीं थीं. ये छत्रपति संभाजीनगर के नारेगांव इलाके में स्थित कैसर कॉलोनी के एक फ्लैट में अपने माता-पिता, भाई और बुआ के साथ रह रही थीं. पुलिस के अनुसार, निदा को गिरफ्तार करने वाले ऑपरेशन से पहले दो दिन तक इस फ्लैट पर निजर रखी गई थी.
STORY | TCS sexual harassment-forced conversion case: Accused Nida Khan held in Chhatrapati Sambhajinagar
Nashik TCS sexual harassment and religious coercion case accused Nida Khan was held on Thursday in Chhatrapati Sambhajinagar, a police official said.
READ:… pic.twitter.com/sfUDLoyfzW— Press Trust of India (@PTI_News) May 8, 2026Also Read
बता दें कि निदा खान को नासिक SIT, छत्रपति संभाजीनगर पुलिस कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया गया है. निदा को हिरास्त में लेने के बाद जज के आवाज पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) के सामने पेश किया गया है. यहां पुलिस को उनकी ट्रांजिट रिमांड मिल गई है. निदा से आगे की पूछताछ के लिए नासिक ले जाया गया है.
बता दें कि निदा खान ने नासिक की एक अदालत में अंतरिम सुरक्षा और अग्रिम जमानत की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि वो दो महीने प्रेग्नेंट हैं और उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा दी जानी चाहिए, लेकिन अदालत ने उनकी मांग को इनकार कर दिया था.
बता दें कि नासिक की IT कंपनी से जुड़े मामले में उन पर यौन उत्पीड़न, मानसिक उत्पीड़न और महिला कर्मचारियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के आरोप हैं.