केरल कांग्रेस एक नए विवाद में घिर गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता चेरियन फिलिप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो मेंनई चुनी गई विधायक बिंदु कृष्णा का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में चेरियन ने बिंदु कृष्णा को गले लगाने की कोशिश की. इससे वह असहज नजर आ रही थी, बावजूद इसके चेरियन फिलिप ने दूरी बनाए रखने के संकेतों को नजरअंदाज किया.
तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हाल ही में जीत दर्ज करने वाली विधायक बिंदु कृष्णा का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान पार्टी नेता चेरियन फिलिप का एक वीडियो सामने आया. इसमें वह बिंदु कृष्णा को गले लगाने की कोशिश करते दिखाई दिए. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने दावा किया कि वीडियो में बिंदु कृष्णा सहज महसूस नहीं कर रही थीं और उन्होंने दूरी बनाए रखने की कोशिश भी की.
Sr CONg leader Cherian Philip tried to forcibly hug Kollam MLA Bindu Krishna
कुछ कहना है इस बेशर्मी पर @SupriyaShrinate ? pic.twitter.com/5WWWa5GyUQ— Ajay Sehrawat (@IamAjaySehrawat) May 7, 2026Also Read
वीडियो सामने आने के बाद एक्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने कहा कि किसी महिला की असहजता को नजरअंदाज करना गलत संदेश देता है. एक्स यूजर अखिल बी नायर ने पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि आखिर एक वरिष्ठ नेता को इस तरह का व्यवहार क्यों करना पड़ा. वहीं मेडिकल प्रोफेशनल समीर ने कांग्रेस पर महिला विरोधी संस्कृति का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला नेता के साथ सार्वजनिक तौर पर ऐसा व्यवहार होता है तो पार्टी नेतृत्व को इस पर जवाब देना चाहिए.
इस विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता अजय शेरावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत से सवाल पूछा कि क्या वह इस मामले में कुछ कहेंगी या नहीं.