menu-icon
India Daily

PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामला, Meta ने तोड़ी चुप्पी; जांच में कर रही सहयोग

Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी Meta इन दिनों विवाद में है. मेटा ने कहा कि वह इस मामले में संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है और जांच में पूरा सहयोग कर रही है. मेटा के अनुसार, वो इस मुद्दे को जल्द सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामला, Meta ने तोड़ी चुप्पी; जांच में कर रही सहयोग
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी Meta इन दिनों विवाद में है. हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स और मेटा इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि NEET पेपर लीक के विरोध के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक और एडिट किए गए पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए गए.

इस पूरे मामले पर मेटा ने बयान जारी किया है. कंपनी ने कहा कि वह इस मामले में संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है और जांच में पूरा सहयोग कर रही है. मेटा के अनुसार, वो इस मुद्दे को जल्द सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.

कब सामने आया ये मामला?

यह मामला तब सामने आया जब बीजेपी तेलंगाना के सदस्य टी साईकिरण गौड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय उन्हें कुछ ऐसे पोस्ट और वीडियो (reels) दिखे, जो प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक थे. उन्होंने अपनी शिकायत में 20 सोशल मीडिया लिंक भी दिए और कहा कि इन पोस्ट्स से देश की एकता और माहौल पर बुरा असर पड़ सकता है.

जानें क्या हैं मेटा पर आरोप?

शिकायत के अनुसार, पोस्ट्स में गलत जानकारी फैलाई जा रही थी. लोगों के बीच नफरत बढ़ाने की कोशिश हो रही थी और देश की सुरक्षा और एकता पर खतरा हो सकता है. इसी आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

BJP ने दी प्रतिक्रिया: 

इस मामले के सामने आने के बाद बीजेपी के नेता एन वी सुभाष ने कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति किसी के खिलाफ गलत और अपमानजनक सामग्री फैलाए. यह मामला सोशल मीडिया पर कंटेंट की जिम्मेदारी और उसकी निगरानी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करता है. अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और मेटा इस मामले को कैसे संभालती है.