menu-icon
India Daily

पुलिस का FIR दर्ज करने से इंकार, गुस्से में शख्स ने फूंक दी तहसीलदार की कार, वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स पार्किंग में खड़ी बोलैरो कार के ऊपर चढ़ा हुआ है और उसके हाथ में पेट्रोल की केन है. वह कार के इंजन पर पेट्रोल डालता है और उसमें आग लगा देता है.

India Daily Live
पुलिस का FIR दर्ज करने से इंकार, गुस्से में शख्स ने फूंक दी तहसीलदार की कार, वीडियो वायरल
Courtesy: social media

Karnataka News: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक शख्स ने एक सरकारी वाहन को आग के हवाले कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स और उसकी मां पुलिस थाने में FIR दर्ज कराने गए थे लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करने से इंकार कर दिया. गुस्साए शख्स ने पेट्रोल डालकर तहसीलदार की बोलैरो कार में आग लगा दी. हालांकि सरकारी कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया. आरोपी शख्स के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर केस दर्ज किया गया है.

सामने आया वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स पार्किंग में खड़ी बोलैरो कार के ऊपर चढ़ा हुआ है और उसके हाथ में पेट्रोल की केन है. वह कार के इंजन पर पेट्रोल डालता है और उसमें आग लगा देता है. इसके बाद एक कर्मचारी पानी की बाल्टी लेकर आता है और आग को बुझाने की कोशिश करता है लेकिन वह शख्स इतने पर भी नहीं मानता. वह कार पर दोबारा पेट्रोल डालता है और फिर से आग को भड़का देता है. इसके बाद एक अन्य शख्स वहां आता है और उस लड़के को वहां से दूर ले जाता है.

पुलिस दर्ज नहीं करती केस
हर साल ऐसे कई मामले सामने आते हैं जिसमें देखा जाता है कि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया और पीड़ित ने खुद को आग के हवाले कर दिया. या फांसी लगा ली या इंसाफ के लिए खुद ही हथियार उठा लिया. इस शख्स ने जो किया उसको किसी भी तरीके से सही नहीं ठहराया जा सकता लेकिन अगर पुलिस उसकी शिकायत सुन लेती तो ये हादसा न होता. पुलिस ने कार में आग लगाने के बाद उस लड़के पर केस दर्ज कर लिया लेकिन पहले उसकी शिकायत नहीं सुनी.