menu-icon
India Daily

लड़की को प्रपोज करना लड़के को पड़ा भारी, आगबबूला भाई का सटका दिमाग; सरेआम युवक को दी ये खौफनाक सजा

महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिर्फ एक लड़की को प्रपोज करने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. यह दर्दनाक मामला गंगापुर थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार शाम को 7 बजे के करीब 22 वर्षीय नसीम शाह की सरेआम पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

princy
Edited By: Princy Sharma
लड़की को प्रपोज करना लड़के को पड़ा भारी, आगबबूला भाई का सटका दिमाग; सरेआम युवक को दी ये खौफनाक सजा
Courtesy: Pinterest

महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिर्फ एक लड़की को प्रपोज करने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. यह दर्दनाक मामला गंगापुर थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार शाम को 7 बजे के करीब 22 वर्षीय नसीम शाह की सरेआम पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसीम नासिक के शिवाजीनगर इलाके का रहने वाला था और अपने ही मोहल्ले की एक लड़की से प्यार करता था. कुछ दिन पहले उसने हिम्मत जुटाकर उस लड़की को प्रपोज किया. लेकिन नसीम की यह हरकत लड़की के भाई को बर्दाश्त नहीं हुई और वह गुस्से से आगबबूला हो गया. बताया जा रहा है कि उसने तीन और साथियों के साथ मिलकर नसीम को सबक सिखाने की साजिश रच डाली.

बेरहमी से पीटकर की हत्या

घटना के दिन चारों आरोपियों ने मिलकर नसीम पर सार्वजनिक रूप से हमला कर दिया. लात-घूंसे, डंडों और हथियारों से उसे इस कदर पीटा गया कि मौके पर ही उसकी जान चली गई. आसपास के लोगों ने नसीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, नसीम के सिर में गहरी चोटें आई थीं, जो उसकी मौत की वजह बनीं. 

पुलिस ने पंचनामा कर केस किया दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही गंगापुर पुलिस रात में मौके पर पहुंची और पंचनामा कर केस दर्ज किया. फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. स्थानीय लोग गुस्से में हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि महज प्यार का इजहार करने पर किसी को जान से मार देना बेहद निंदनीय और अमानवीय है. अब देखना होगा कि कानून नसीम को कितना जल्दी इंसाफ दिला पाता है.