नासिक पुलिस ने आध्यात्मिकता की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने वाले ज्योतिषी अशोक खरात को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर 35 वर्षीय महिला से बार-बार बलात्कार का आरोप है. पुलिस को जांच में 58 महिलाओं के अश्लील वीडियो भी मिले हैं. राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए आईपीएस तेजस्विनी सतपुते के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है.
महाराष्ट्र पुलिस ने नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके से ज्योतिषी अशोक खरात को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि खरात ने पूजा-पाठ के बहाने एक 35 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर सम्मोहित (हिप्नोटाइज) किया और उसके साथ कई बार रेप किया. खुद को मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड अधिकारी बताने वाला यह शख्स महिलाओं की निजी समस्याएं सुलझाने के वादे पर उन्हें अपने ऑफिस बुलाता था और उनके भरोसे का फायदा उठाता था.
पुलिस जांच में हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं. आरोपी ने अपने ऑफिस में हिडन सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे. पुलिस ने एक पेन ड्राइव भी बरामद की है, जिसमें कथित तौर पर 58 अलग-अलग महिलाओं के साथ किए गए अश्लील कृत्यों के वीडियो मिले हैं. जांच में सामने आया है कि खरात महिलाओं को डराता था. वह उनके पतियों की मौत की धमकी देकर या तांत्रिक विद्या का डर दिखाकर उनका यौन शोषण करता था.
महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिस ज्योतिषी Ashok Kharat के धोए पैर, वह निकला रेप का आरोपी; CCTV में कैद हुई काली करतूतें
— Achyut Kumar Dwivedi (@dwivediachyut41) March 19, 2026
पढ़ें पूरी खबरhttps://t.co/kLbCvLmC44
Hidden Cameras, 58 Victims: Nashik Astrologer Arrested in Shocking Exploitation Case#nashik #AshokKharat pic.twitter.com/G6bEXURKRo
हैरानी की बात ये है कि महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपानी चाकंकर ने एक कार्यक्रम में आरोपी खरात के पैर धोए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
In a viral video, the chairperson of Maharashtra’s Women’s Commission can be seen washing the feet of rape accused Ashok Kharat. 🥲 pic.twitter.com/6zTlgkDFS2
— Shraddha (슈라다) (@HuhVsWorld) March 18, 2026
आरोपी नासिक के पॉश इलाके में रियल एस्टेट ऑफिस की आड़ में अपराध का धंधा चलता था. मीरगांव में उसका ईशान्येश्वर मंदिर और आलीशान आश्रम भी है, जहां कई प्रभावशाली लोग आते थे. पुलिस ने वहां से संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की सत्ता के गलियारों तक उसके राजनीतिक संबंध होने की अफवाहें हैं, जिसकी जांच एसआईटी करेगी.
पुलिस ने खरात को गिरफ्तार करने के लिए एक गुप्त ऑपरेशन चलाया. अंधेरे की आड़ में पुलिस टीम ने उसके फार्महाउस के बाहर 'चोर-चोर' चिल्लाकर अफरा-तफरी मचा दी. इसी हंगामे के बीच पुलिस सीधे उसके बेडरूम में घुस गई और उसे दबोच लिया. छापेमारी के दौरान फार्महाउस से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और कई खाली कारतूस बरामद हुए हैं. मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है.