कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने राज्य में दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है. तारीख घोषित होने के बाद सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं.
इस बीच बीजेपी ने गुरुवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक को माथभंगा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है.
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी सूची में निम्नलिखित उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। (1/2) pic.twitter.com/sCdVdulkM8
— BJP (@BJP4India) March 19, 2026
बीजेपी ने इस बार कई अहम सीटों पर नए और चर्चित चेहरों को मौका दिया है. पार्टी ने माथाभांगा सीट से निसिथ प्रमाणिक को उम्मीदवार बनाया है, जबकि चोपड़ा से शंकर अधिकारी को मैदान में उतारा गया है. बैरकपुर से कौस्तव बागची, कमरहाटी से अरूप चौधरी और हिंगलगंज से रेखा पात्रा को टिकट दिया गया है.
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी सूची में निम्नलिखित उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। (2/2) pic.twitter.com/dwvaRvzyLB
— BJP (@BJP4India) March 19, 2026
इसके अलावा सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली, एंटली से प्रियंका टिबरेवाल और मानिकतला से तापस रॉय को चुनावी मैदान में उतारा गया है. इन नामों के ऐलान के साथ बीजेपी ने कई क्षेत्रों में मजबूत दावेदारी पेश करने की कोशिश की है. पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में शीर्ष नेतृत्व ने विचार-विमर्श के बाद सभी नामों को मंजूरी दी.
सूची के मुताबिक, मेक्लिगंज से दधिराम रॉय, मदारीहाट से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी से नरेश चंद्र रॉय और मयनागुड़ी से कौशिक रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, जलपाईगुड़ी से अनंत देब अधिकारी और कलिम्पोंग से भरत छेत्री को टिकट दिया गया है.
दार्जिलिंग सीट से नोमन रॉय को मैदान में उतारते हुए भाजपा ने पहाड़ी इलाकों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने का संकेत दिया है. दूसरी सूची के जरिए पार्टी ने चुनावी रणनीति को और स्पष्ट कर दिया है और अब सभी उम्मीदवारों के बीच प्रचार की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है.