Lok Sabha Speaker Election: भाजपा सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, कोटा से भाजपा के सांसद ओम बिरला आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. ओम बिरला इससे पहले 17वीं लोकसभा के भी स्पीकर थे. उधर, प्रोटेम स्पीकर के बाद अब डिप्टी स्पीकर पद को लेकर कांग्रेस की नाराजगी सामने आई है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डिप्टी स्पीकर पद को लेकर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने स्पीकर पद के लिए के सुरेश का नाम आगे किया है. बुधवार को स्पीकर पद के लिए अब वोटिंग होगी.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज अखबार में लिखा है कि पीएम मोदी ने कहा है कि विपक्ष को सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करना चाहिए. राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन किया और उन्होंने उनसे स्पीकर को समर्थन देने को कहा. पूरे विपक्ष ने कहा कि हम स्पीकर का समर्थन करेंगे, लेकिन परंपरा ये है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिए.
BJP MP Om Birla is likely to be the NDA candidate for the post of Speaker of the 18th Lok Sabha. He will file his nomination at 11.30 am today: Sources pic.twitter.com/5jbWZVv0Kc
— ANI (@ANI) June 25, 2024Also Read
राहुल गांधी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने कहा कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे को वापस बुलाएंगे, लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है...पीएम मोदी विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं, लेकिन हमारे नेता का अपमान हो रहा है.
ओम बिरला ने कोटा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजन को 41 हजार से अधिक वोटों से हराया है. ओम बिरला लगातार तीसरी बार सासंद बने हैं. ओम बिरला 2003 से 2014 तक कोटा साउथ विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा के मेंबर भी रहे हैं.
#WATCH | Delhi: Congress MP Rahul Gandhi says "Today it is written in the newspaper that PM Modi has said that the Opposition should cooperate with the Govt constructively. Rajnath Singh called Mallikarjun Kharge and he asked him to extend support to the Speaker. The entire… pic.twitter.com/yR5CzlagEx
— ANI (@ANI) June 25, 2024
भारतीय जनता युवा मोर्चा से पॉलिटिकल करियर की शुरुआत करने वाले ओम बिरला संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. भाजपा ने उन्हें साल 2003 में पहली बार कोटा विधानसभा सीट के लिए अपना प्रत्याशी बनाया था.
ओम बिरला का मारवाड़ी हिंदू परिवार से आते हैं. गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज, कोटा और महर्षि दयानंद सरस्वती कॉलेज, अजमेर से कॉमर्स में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने 1991 में अमिता बिरला से शादी की थी. उनकी दो बेटियां आकांक्षा और अंजलि हैं.